जनगणना निर्देशिका का विमोचन समारोह 1 मार्च को: श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट का है यह भव्य कार्यक्रम
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•24/2/2026, 10:18:23 pm

धर्म, समाज, संस्कृति, जीवदया, मानव सेवा एवं संतों के प्रति समर्पित दिगंबर जैन परवार समाज का स्नेह मिलन एवं जनगणना निर्देशिका के विमोचन समारोह एक मार्च को होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। धर्म, समाज, संस्कृति, जीवदया, मानव सेवा एवं संतों के प्रति समर्पित दिगंबर जैन परवार समाज का स्नेह मिलन एवं जनगणना निर्देशिका के विमोचन समारोह एक मार्च को होगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर के तत्वावधान में 1 मार्च रविवार को दोपहर 1.30 बजे से दस्तूर गार्डन फूटी कोठी चौराहा में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसमें परवार समाज जन की गरिमामय उपस्थिती से समारोह की गरिमा बढ़ेगी एवं समाज की एकता एवं सामाजिक सौहार्द में वृद्धि होगी। यही आग्रह दिगंबर जैन परवार समाज अध्यक्ष राजेश लारेल महामंत्री राजू अलबेला ने परवार समाज जनों से स्नेह मिलन समारोह में परिजनों के साथ पधारने का आग्रह किया है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
विद्या समय पावन वर्षायोग का मंगल कलश स्थापित: आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ के जयकारों से गूंज उठा शिर गुप्पी का पांडाल
आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ का विद्या समय पावन वर्षायोग 2026 का भव्य मंगल कलश स्थापना शिरगुप्पी (कर्नाटक) में श्रद्धा, भक्ति एवं जयघोषों के बीच हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताजी के भक्त और श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहीं। शिरगुप्पी से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 4:03:54 pm
मीठा बोलो, मधुर-भाषण से शत्रु भी मित्र बन जाता है: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने सभा में धर्म का मर्म समझाया
ऋषभविहार, दिल्ली में विराजित पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने धर्म-सभा में कहा कि जीवन में नैतिकता के साथ धर्म होना चाहिए। धर्म सुख-शांति का साधन है। ऋषभ विहार दिल्ली से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 3:50:25 pm


