भगवान मुनि सुव्रतनाथजी का मोक्ष कल्याणक मनाया : नित्य अभिषेक, शांतिधारा और पूजन कर निर्वाण लाडू चढ़ाया

स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर और प्राचीन मंदिर बिखरोन में 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी के मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः से श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लग गया। इस मौके पर नित्य अभिषेक, शांतिधारा और पूजन के बाद निर्वाण कांड का सामूहिक पाठ हुआ। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर...
धामनोद। स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर और प्राचीन मंदिर बिखरोन में 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी के मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः से श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लग गया। इस मौके पर नित्य अभिषेक, शांतिधारा और पूजन के बाद निर्वाण कांड का सामूहिक पाठ हुआ। उसके बाद सभी श्रावक-श्राविकाएं अपने-अपने घर से शुद्ध प्रासुक जल से निर्मित शुद्ध भावना भा कर लाडू का निर्माण कर लाए थे। उन्हें दीप प्रज्वलित कर आरती की और सम्मेद शिखर जी की निर्जर कूट की भावनाएं भा कर प्रभु मुनिसुव्रतनाथ जी के चरणों में अर्पित किए। इस अवसर पर भगवान से प्रार्थना की गई कि प्रभुजी आपने अपने धातयों कर्मों का नाशकर मोक्ष रूपी लक्ष्मी पाई है, ऐसा हमारा भी वह दिन आ जाए। हमें भी इस संसार से आना-जाना बंद हो जाए। इस अवसर पर प्रमिला सुरेशचंद जैन परिवार ने मंदिर जी के लिए द्रव्य सामग्री रखने की घोषणा की। सभी उपस्थित महानुभावों ने शनिवार को तप और साधना का नियम भी लिया। इस दौरान अनिल जैन, राजेश जैन, पारस जैन, नरेंद्र जैन, पीयूष जैन, अजय जैन, सुनील जैन, डॉ. प्रकाश कियावत, नरेंद्र महान, जिनेंद्र जैन, सोमा जैन, पूर्णिमा जैन, मीना प्रधान, मीना कांटा बड़कुल, शोभा जैन, प्रीति जैन, उषा जैन आदि उपस्थित थे।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm
छह निर्जल व्रत की साधना के बाद विश्वगुप्त 'प्रेम' चौगुले ने पारणा की: आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में तप पूर्ण, दशलक्षण में मन-वचन-कर्म की शुद्धि का संदेश
कुंभोज के विश्वगुप्त ‘प्रेम’ चंद्रगुप्त चौगुले ने दशलक्षण महापर्व के दौरान छह निर्जल उपवास की तप-साधना की। आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में उन्होंने पारणा किया। वे त्यागी सेवा, आहारदान, वैयावृत्ति और धार्मिक क्रियाओं में सक्रिय रहते हैं। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
कुंभोज (महाराष्ट्र) • अभिषेक अशोक पाटील • 20-09-2026, 10:03 pm



