प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव का मनाया जन्म कल्याणक : अभिषेक कर किया आदिनाथ विधान
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•13/3/2026, 1:21:33 am

दिगंबर जैन मंदिर में दिगंबर जैन समाज द्वारा प्रातः भगवान के पांडुक शिला पर अभिषेक, शांतिधारा और पूजन की गई। धामनोद सर पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर...
धामनोद। प्रथम तीर्थंकर एवं जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान आदिनाथ का चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी को जन्म अयोध्या नगरी के राजा नाभिराय के यहां हुआ था। इसी उपलक्ष्य में दिगंबर जैन मंदिर में दिगंबर जैन समाज द्वारा प्रातः भगवान के पांडुक शिला पर अभिषेक, शांतिधारा और पूजन की गई। साथ ही महिला मंडल द्वारा बड़े ही भक्ति भाव से तीर्थंकर आदिनाथ विधान, पूजन किया गया। शाम को मंदिर जी में भगवान की आरती हुई एवं भक्तामर का पाठ किया गया। जिसमें आचार्य मानतुंग ने भगवान आदिनाथ के प्रति समर्पण का गुणगान किया है। इस पाठ को रोजाना शुद्ध भाव से करने से सुख,शांति,समृद्धि,आरोग्यता और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही समाज के कुछ युवा वर्ग पैदल सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी के दर्शनार्थ पहुंचे और वहां विराजित 84 फिट उत्तुंग भगवान आदिनाथ के दर्शन और पूजन,अभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर समाज के महिला,पुरुष,युवा,बच्चे बड़े उत्साह के साथ उपस्थित रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
धर्म आत्मा का स्वाभाविक गुण है, बाहरी आडंबर नहीं : आचार्यश्री उदारसागर महाराज
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धर्म को आत्मा का स्वाभाविक गुण बताते हुए सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने सांसारिक संबंधों को कर्मों के अधीन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 1/8/2026, 3:21:43 pm
धर्म का प्रभाव तभी दिखाई देता है, जब वह हमारे आचरण में उतरता है : मुनि साध्य सागर जी
इंदौर के मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनय नंदी जी महाराज का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुनिश्री ने धर्म को आचरण में उतारने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 1/8/2026, 2:59:53 pm


