बुद्धि के ग्रह माने वाले बुध ग्रह दिसंबर में दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। फिलहाल बुध देव वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। आगामी तीन दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन सुबह 6.47 बजे होगा। इसके साथ ही बुध उदय भी पश्चिम में होंगे। धनु राशि में 25 दिन रहने के बाद 28 दिसबंर को सुबह 5.09 बजे मकर राशि में प्रवेश करें और यहां सात फरवरी, 2023 तक रहेंगे। मुनि पूज्य सागर महाराज ने बताया कि बुध के अस्त काल में बिजनेस मंदा हो गया था और बौद्धिक कार्य करने वालों को परेशानी हो रही थी लेकिन अब बुध के उदय से ये दोनों परेशानियां दूर होंगी। जानते हैं इस गोचर का किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ने वाला है....
मेष - रुका हुआ धन या पैतृिक संपत्ति मिलेगी। संतान से अच्छा समाचार मिलेगा।वृषभ - जीवनसाथी से विवाद से बचें, अन्यथा तनाव रहेगा।मिथुन - पद्दोन्नति मिलेगी, पहले से चल रहे विवाद में जीत हासिल होगी।कर्क - जीवनसाथी और संतान से झगड़ा हो सकता है।सिंह - कहीं से धन मिलेगा। बड़े-बूढ़ों की सेहत अच्छी रहेगी।कन्या - यात्रा में सावधानी बरतें।तुला - धन कमाएंगे। प्रशंसा मिलेगी।वृश्चिक - किसी से झगड़ा न करें। पैसे गवां सकते हैं। बोलने में संयम रखें।धनु -स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विदेश यात्रा से बचें।मकर - धन बढ़ेगा।कुंभ - दफ्तर में तारीफ मिलेगी। वेतन भड़ सकता है।मीन - बनते काम बिगड़ सकते हैं।बुध के गोचर से मंद पड़े बिजनेस और बौद्धिक कार्यों को मिलेगी गति

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
अनेकांतवाद के सिद्धान्त, व्यवहार एवं विरोधाभासों पर हुआ सार्थक विमर्श : राजस्थान जैन साहित्य परिषद की विचार गोष्ठी में विद्वानों ने खुलकर रखे अपने-अपने विचार
राजस्थान जैन साहित्य परिषद, जयपुर की मासिक विचार गोष्ठी गुरुवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर, मोहनबाड़ी में आयोजित हुई। गोष्ठी का विषय ‘अनेकांतवाद और उसके अनुयायी: सिद्धान्त, व्यवहार और विरोधाभास’ था। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 29-10-2026, 03:07 pm
भगवान की भक्ति गुणानुराग उनके जैसे बनने के लिए करें : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने भगवान के गुणानुराग को आवश्यक बताया
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सहित सीकर में विराजित हैं। प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान के तहत श्री जी के अभिषेक पूजन विधि की विवेचना में आचार्यश्री ने बताया कि भगवान की भक्ति उनके गुणों की अनुराग पूर्वक जाती है। सीकर से पढ़िए, डॉ. राजेश पंचोलिया की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 29-10-2026, 02:52 pm



