महावीर जन्मोत्सव पर लगाया रक्तदान शिविर: रक्तदान शिविर लगाना पुण्यकारी कार्य

भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर जैन युवा संगठन ने विशाल रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ विधायक ने आचार्यश्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें युवाओं और समाजजनों ने रक्त दिया। ललितपुर से पढ़िए राजीव सिंघई की यह खबर...
ललितपुर। भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर जैन युवा संगठन ने विशाल रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन एवं दिगंबर जैन पंचायत समिति अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन टडैया ने आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि भगवान महावीर ने विश्व को अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने जियो और जीने दो का शंखनाद कर पूरे विश्व को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर रक्तदान शिविर लगाना पुण्यकारी कार्य है। जरूरतमंद को समय पर रक्त मिलने पर उसको जीवनदान मिलता है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
क्षमा उनसे मांगें जिनसे महीनों से बोलचाल बंद है : भरूच में रथयात्रा और विश्वशांति महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ दशलक्षण महापर्व
भरूच में दशलक्षण महापर्व का समापन चार विधानों, विश्वशांति महायज्ञ, तपस्वी सम्मान और रथयात्रा के साथ हुआ। भट्टारक अरिहंतकीर्ति महास्वामी ने सच्ची क्षमायाचना का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी दिलीप ए. शाह की रिपोर्ट।
भरूच • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 05:46 pm
ताजगंज जैन मंदिर में मुनि समत्वसागर महाराज का मंगल प्रवेश : मुनि शीलसागर और सुप्रभातसागर महाराज ससंघ का जैन समाज ने किया भव्य स्वागत
आगरा के ताजगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि समत्वसागर, शीलसागर और सुप्रभातसागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। शाम को जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 04:54 pm






