भिंड। भिंड से 22 किलोमीटर दूर स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र रत्नगिरि पावई जी में मंगलवार, 29 सितंबर को भगवान नमिनाथ का महामस्तकाभिषेक एवं वार्षिक मेला महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव से आयोजित किया जाएगा।

जैन समाज की मीडिया प्रभारी सोनल जैन ने बताया कि दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। अतिशय क्षेत्र पावई कमेटी ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम की समय-सारणी

समय| आयोजन

प्रातः 8 बजे| नित्य पूजन

प्रातः 10 बजे| नमिनाथ विधान

दोपहर 2 बजे| श्रीजी की भव्य शोभायात्रा एवं महामस्तकाभिषेक

सायं 6 बजे| श्रीजी की मंगलमय आरती

वात्सल्य भोज और बस सुविधा

समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने बताया कि वार्षिक मेला आयोजक श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पावई कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई है।

इटावा रोड पेट्रोल पंप से अतिशय क्षेत्र पावई जी के लिए निःशुल्क बस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

सहभागिता का आग्रह

पावई कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से मंगलवार को प्रातः 8 बजे अतिशय क्षेत्र पहुंचकर भगवान नमिनाथ के महामस्तकाभिषेक एवं वार्षिक मेला महोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

श्रीफल साथी : सोनल जैन, भिंड