भिण्ड। पर्युषण पर्व के अवसर पर चल रहे धार्मिक आयोजनों के क्रम में ऋषभ सत्संग भवन में विराजमान आर्यिका विजिज्ञासा श्री माताजी के मंगल आशीर्वाद से श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा एवं युवा महासभा की ओर से जैन गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक भजनों के बीच महिलाओं और बच्चों ने गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों के माध्यम से भक्ति और उल्लास का वातावरण बनाया।

दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुई। इसके बाद धार्मिक भजनों पर महिलाओं और बच्चों ने गरबा एवं डांडिया की प्रस्तुतियां दीं।

रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने हाथों में डांडिया लेकर भक्तिभाव से नृत्य किया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

पर्युषण की धर्म आराधना के साथ सांस्कृतिक रंग

आयोजकों ने पर्युषण पर्व के धार्मिक वातावरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज की महिलाओं, युवाओं और बच्चों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया। गरबा-डांडिया में धार्मिक भजनों को प्रमुखता देते हुए प्रस्तुतियां दी गईं।

महिला एवं युवा महासभा के सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैश्य महासम्मेलन के ओमप्रकाश बाबूजी उपस्थित रहे। साथ ही गोलालारिय समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, संजीव जैन बल्लू, विनोद जैन, मयंक जैन, बासु जैन, रत्ना जैन, सपना जैन, प्रीति जैन, नितेश जैन, राखी जैन और रिंकी जैन सहित समाजजन मौजूद रहे।

महिला महासभा की अध्यक्ष रानी जैन, युवा महासभा के अध्यक्ष अभिषेक जैन मोनू एवं महामंत्री सोनल जैन सहित दोनों संगठनों के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद मनोज जैन ने किया।