बंगवासी हावड़ा, कोलकाता। अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान के दशम राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान प्रांत को सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए लगातार चौथी बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर राजस्थान प्रांत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण रहा।
राजस्थान प्रांत के पदाधिकारी सम्मानित
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राजस्थान प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला, कोषाध्यक्ष पंकज जैन लुहाड़िया, संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या कामा तथा संरक्षक आईपीएस आर.सी. गर्ग को तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।
अधिवेशन में संस्थान की रजत स्मारिका का विमोचन भी किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने सदन में राजस्थान प्रांत के सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और आगामी कार्यों का संकल्प रखा।
धर्म और संस्कृति रक्षा का संदेश
आचार्यश्री ने उपस्थित सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि धर्म आत्मा का कल्याण करने वाला एकमात्र रसायन है। उन्होंने धर्म के साथ संस्कृति की रक्षा करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में द्वितीय पुरस्कार युवा प्रकोष्ठ तथा तृतीय पुरस्कार महिला प्रकोष्ठ को प्रदान किया गया। अधिवेशन में देशभर से आए संस्थान के सदस्यों की उपस्थिति रही।




