कटरा वज़ीर खां जैन मंदिर में गोदभराई की: सम्मान समारोह में पात्रों का किया अभिनंदन

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी के सानिध्य एवं कटरा वज़ीर खां मंदिर कमेटी के तत्वावधान में अप्रैल में श्री सर्वाेतोभद्र जिनालय में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव में पारसमल जैन एवं स्नेहलता जैन को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के माता-पिता बनने का सौभाग्य है। इस उपलक्ष्य में उनकी छठवीं गोद भराई एवं सम्मान मंगलवार को किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर...
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य एवं कटरा वज़ीर खां मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आगामी अप्रैल माह में श्री सर्वाेतोभद्र जिनालय में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत पारसमल जैन एवं स्नेहलता जैन को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन उपलक्ष्य में उनकी छठवीं गोद भराई एवं सम्मान समारोह मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने मेवा, किशमिश, फल एवं अखरोट से तीर्थंकर माता की पारंपरिक गोदभराई की। तीर्थंकर पिता का तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान महिलाओं ने गोदभराई के मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया तथा हर्षाेल्लास के साथ नृत्य प्रस्तुत किए। पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्सव का अद्भुत वातावरण व्याप्त रहा। इस समारोह का संचालन सुबोध जैन मंदिर मंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर कटरा वज़ीर खां जैन समाज के गणमान्य सदस्य, श्रावक-श्राविकाएं एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm
छह निर्जल व्रत की साधना के बाद विश्वगुप्त 'प्रेम' चौगुले ने पारणा की: आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में तप पूर्ण, दशलक्षण में मन-वचन-कर्म की शुद्धि का संदेश
कुंभोज के विश्वगुप्त ‘प्रेम’ चंद्रगुप्त चौगुले ने दशलक्षण महापर्व के दौरान छह निर्जल उपवास की तप-साधना की। आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में उन्होंने पारणा किया। वे त्यागी सेवा, आहारदान, वैयावृत्ति और धार्मिक क्रियाओं में सक्रिय रहते हैं। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
कुंभोज (महाराष्ट्र) • अभिषेक अशोक पाटील • 20-09-2026, 10:03 pm



