आर्यिका श्री आगम मति माताजी का मंगल प्रवेश श्री क्षेत्र पोदनपुरम से सनावद नगर सनावद में हुआ।बड़वाह नगर में आर्यिका माताजी पिछले एक माह से निरंतर धर्म प्रभावना कर रही थी। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर...
सनावद। तप त्याग एवं संयम के लिए जाने वाले नगर सनावद में आचार्य श्री सुनील सागर महामुनिराज की शिष्या आर्यिका श्री आगम मति माताजी का मंगल प्रवेश श्री क्षेत्र पोदनपुरम से सनावद नगर सनावद में हुआ।बड़वाह नगर में आर्यिका माताजी पिछले एक माह से निरंतर धर्म प्रभावना कर रही थी। सभी समाजजनों ने ट्रेंगल चौराहे पर पहुंच कर आर्यिका माताजी  की अगवानी की। इस अवसर पर मुकेश जैन, कमलचंद जैन,प्रशांत चौधरी, वंदना जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।