सलेहा की पावन धरती आज ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी। जब आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज संघ सहित भव्य मंगल प्रवेश करते हुए नगर में पधारे। उनके साथ 60 दिगंबर साधु एक साथ एक ही मंच पर विराजमान हुए। सलेहा से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील कोल्हापुर की यह खबर...
सलेहा। सलेहा की पावन धरती आज ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी। जब आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज संघ सहित भव्य मंगल प्रवेश करते हुए नगर में पधारे। उनके साथ 60 दिगंबर साधु एक साथ एक ही मंच पर विराजमान हुए। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया। मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी ने कहा कि सलेहा नगरवासियों ने पलके बिछाकर आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी एवं समस्त मुनिसंघ का स्वागत किया। जयघोष, पुष्पवर्षा और मंगल गीतों के बीच संपूर्ण सलेहा धर्ममय वातावरण में सराबोर हो उठा। ऐसा अद्भुत संगम बिरले ही देखने को मिलता है। जब एक साथ इतने मुनिराजों का सान्निध्य प्राप्त हो। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के मंगल प्रवचनों ने उपस्थित जनसमुदाय को संयम, साधना और आत्मकल्याण का संदेश दिया। मंगलवार को यह मंगल प्रवेश सलेहा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया।