कमलानगर में हुआ अर्हं ध्यान योग का आयोजन : 21 दिवसीय "योगमय आगरा" अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्र में होंगे योग एवं ध्यान सत्र

कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार प्रातः 5:15 बजे आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में अर्हं ध्यान योग का विशेष आयोजन संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट...
आगरा। कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार प्रातः 5:15 बजे आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में अर्हं ध्यान योग का विशेष आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अर्हं ध्यान योग टीम के प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं साधकों को योगाभ्यास कराया गया, जबकि आचार्यश्री ने स्वयं ध्यान सत्र का संचालन करते हुए आत्मचिंतन एवं आत्मशुद्धि का संदेश प्रदान किया।इस अवसर पर आचार्यश्री निर्भय सागर जी महाराज ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यान आत्मा को परम शांति, आनंद और आत्मिक ऊर्जा प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योग एवं ध्यान के अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकता है।यह आयोजन अर्हं योग प्रणेता पूज्य मुनिश्री प्रणम्यसागर जी महाराज की प्रेरणा से स्थानीय अर्हं ध्यान योग टीम द्वारा आयोजित किया गया। आगरा जैन समाज के प्रवक्ता मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि "योगमय आगरा-2026" अभियान के अंतर्गत 31 मई से 21 जून तक आगरा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे।अभियान का भव्य समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं समाजजनों एवं योग साधकों ने सहभागिता कर योग एवं ध्यान का लाभ प्राप्त किया।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
उत्तम क्षमा के संदेश से हुआ दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के मंगल प्रवचन के साथ प्रारंभ हुआ सन्मति साधना शिविर
नेमी नगर जैन कॉलोनी में दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ आध्यात्मिक ऊर्जा, साधना और जिनवाणी के स्वाध्याय के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर आचार्य श्री 108 सुनीलसागरजी महाराज के सान्निध्य में दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म की पावन मंगल बेला में गुरुदेव द्वारा अझझ्प जोगं योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 16-09-2026, 09:05 pm
डडूका दिगम्बर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म मनाया : मूलनायक भगवान का अभिषेक कर शांतिधारा की गई
दिगम्बर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्व पर्युषण में दसलक्षण धर्म के प्रथम दिवस स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म पर मयंक शास्त्री भैय्या के निर्देशन में दिनभर विविध अनुष्ठान हुए। डडूका से पढ़िए, अजीत कोठिया की रिपोर्ट...
डडूका • Shreephal Jain News • 16-09-2026, 09:03 pm



