कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल कई वर्षों से समाज सेवा में जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में देशव्यापी जनजारण अभियान चला रहा है। हम सभी स्वतंत्रता दिवस पावन पर्व को हर्षाेल्लास से मनाने जा रहे हैं। इस राष्ट्रीय उत्सव के शुभ अवसर पर हम आपके प्रतिष्ठित संस्थान से सहयोग का आह्वान करते हैं कि इस स्वतंत्रता दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थी कम से कम एक प्रस्तुति (लधु नाटिका, ओजस्वी कविता, भाषण, भक्ति) जरूर दें।
पौधे लगाने और उन्हे बचाने के संकल्प पर बल हो
वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि इसमें जल संरक्षण-बारिश के पानी का संचयन, जल का पुनर्चक्रण और पानी की हर बूंद बचाने पर जोर दिया गया हो। सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार और इससे होने वाले दुष्परिणामों, मृदा स्वास्थ्य और पशु-पक्षियों पर इसके घातक प्रभावों के प्रति जागरूकता, पौधरोपण एवं मियाबाकी पद्धति से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हे बचाने के संकल्प पर बल दिया गया हो।
प्रकृति के प्रति जागेगी संवेदना
युवा पीढी ही हमारे देश का भविष्य है। यदि आज हमारे विद्यार्थी पर्यावरण रक्षा के प्रति जागरूक होगें तो हम सचमुच एक स्वच्छ हरित और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकेंगे। वीर रामावतार गोयल ने बताया कि आपके इस प्रयासों से हजारों युवाओं में प्रकृति के प्रति संवेदना जागेगी।
25 स्कूल परिवारों ने दी स्वीकृति
कार्यक्रम में वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाडिया, संयोजक वीर नंदकिशोर टेलर, वीर जीवनसिंह राठौड़, वीर अशोक अजमेरा, सुरेंद्रसिंह दीपपुरा, गोरधन मालवीय राजकीय, प्राइवेट स्कूलों, मदरसा और एकेडमियों में आमंत्रण पत्र देकर जागरूक कर रहे हैं। सभी 25 विद्यालय परिवारों ने उत्सुकता के साथ देशव्यापी जन जागरण अभियान के कार्यक्रम मे सहयोग करने की सहमति प्रदान की।



