श्रीमहावीरजी में 1998 में भगवान महावीर स्वामी का सहस्त्राब्दी समारोह हुआ था। 24 साल पहले 1 फरवरी 1998 से 8 फरवरी . 1998 तक भगवान की मूर्ति का जलाभिषेक हुआ था। तब न्यायालय के आदेश पर मूर्ति का सहस्त्राभिषेक नहीं हो पाया था। पिछले महोत्सव की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत ने की थी। इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों महोत्सव शुरू हुआ है। इस बार सुविधाएं बेहतर बताई जा रही है। तब कार्यक्रम में भजन गायक अनूप जलोटा, मशहूर गायिका अनुराधा पोडवाल, रविन्द्र जैन की प्रस्तुतियां हुई थीं।
2022 मेंआज 108 बार चढ़ाएंगे जल, कल से 4 दिसंबर तक महोत्सवरविवार को महामस्तकाभिषेक शुरू होगा। 8 कलश से पहले दिन 108 बार जल चढ़ाएंगे। 28 से 4 दिसंबर तक 900 कलशों से अभिषेक होगा। इस दौरान 1 हजार 8 कलश से अभिषेक किया जाएगा। चूंकि भगवान महावीर स्वामी के 1 हजार 8 नाम है। इसलिए हर मंत्रोच्चार के साथ भगवान का एक नाम पुकारते हुए 1 हजार 8 बार अभिषेक किया जाएगा। पहले दिन रविवार को दोपहर सवा बारह बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा 28 से 4 दिसंबर तक सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक अभिषेक होगा। अभिषेक के दौरान मंदिर में दर्शन शाम को खुलेंगे। (साभार दैनिक भास्कर)तब अनूप जलोटा, अनुराधा पोडवाल की प्रस्तुतियां हुईं

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
परिवहन नगर में 1 नवंबर को होगा मानस्तंभ शिलान्यास महोत्सव: आचार्य सुनीलसागर महाराज का होगा मंगल आगमन
चतुर्थ पट्टाधीश, प्राकृत प्रभाकर, आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में परिवहन नगर स्थित महावीर जिनालय प्रांगण में श्री मानस्तंभ शिलान्यास महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन आर्यिका मां संपन्नमती और संबलमती माता जी की प्रेरणा से किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 29-10-2026, 03:31 pm
अनेकांतवाद के सिद्धान्त, व्यवहार एवं विरोधाभासों पर हुआ सार्थक विमर्श : राजस्थान जैन साहित्य परिषद की विचार गोष्ठी में विद्वानों ने खुलकर रखे अपने-अपने विचार
राजस्थान जैन साहित्य परिषद, जयपुर की मासिक विचार गोष्ठी गुरुवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर, मोहनबाड़ी में आयोजित हुई। गोष्ठी का विषय ‘अनेकांतवाद और उसके अनुयायी: सिद्धान्त, व्यवहार और विरोधाभास’ था। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 29-10-2026, 03:07 pm



