बांसवाड़ा। डडूका के कोठिया संयुक्त परिवार की बेटी और बांसवाड़ा के सारगिया परिवार की बहू अंकिता वरुण सारगिया ने अपना जन्मदिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में गुरु सान्निध्य और आशीर्वाद के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर होटल-कैफे में पार्टी करने और मोमबत्तियां बुझाने की बजाय संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने को प्राथमिकता दी।
आचार्य श्री ने दिया मंगल आशीर्वा
इस अवसर पर परम पूज्य बालयोगी आचार्य श्री सौभाग्य सागरजी महाराज ने अंकिता को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। आचार्यश्री ने उनके सुखद, उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया।
आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज का भी आशीर्वाद
अंकिता को परम पूज्य आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज का भी मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। गुरुजनों के आशीर्वाद से जन्मदिन का अवसर परिवार के लिए विशेष एवं आध्यात्मिक रूप से यादगार बन गया।
परिजनों ने दी शुभकामनाएं
अंकिता के जन्मदिन पर बदामीलाल कोठिया, कमला देवी, अजीत कोठिया, कुसुम कोठिया, फुलकुंवर सारगिया, वरुण सारगिया, अशोक कोठिया, सरिता कोठिया, राजेंद्र कोठिया, निशा कोठिया, अनील कोठिया, रजनी कोठिया, भाई अविन कोठिया, हीना कोठिया, अहाना कोठिया, दिशांत, शुभी, आयुष, निशि, नमन, प्रतिनव, अर्निका, जैनी, पूर्वी, पहल, दियाना, कवीर, मोनिका, राजेश एवं पीनल सहित समस्त परिजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुनि सुव्रत तीर्थ परिवार ने दी बधाई
मुनि सुव्रत तीर्थ परिवार, दिल्ली की ओर से भी अंकिता वरुण सारगिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगल बधाई प्रेषित की गई।
संस्कारों के साथ जन्मदिन मनाने का संदेश
अंकिता द्वारा जन्मदिन को गुरु सान्निध्य एवं आशीर्वाद के साथ मनाने की पहल ने धार्मिक संस्कारों और भारतीय परंपरा के प्रति आस्था का संदेश दिया। परिवारजनों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की



