आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं सेठ श्री किशन बिहारीलाल जैन धर्मशाला में चल रहे दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन मंगलवार को उत्तम तप धर्म की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई।

प्रातःकाल मंदिर में भगवान श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा कर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।

अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य

श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद परिवार, विमल जैन, मुकुल जैन, यीशु जैन तथा अधिवक्ता सुरेशचंद्र जैन सहित अन्य श्रद्धालु परिवारों को प्राप्त हुआ।

इसके बाद विधि-विधानपूर्वक उत्तम तप धर्म की पूजन एवं धार्मिक विधान संपन्न हुआ। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने आत्मसंयम, त्याग, साधना और आत्मशुद्धि को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

बाहरी तप के साथ मन-वचन-कर्म की शुद्धि

मंदिर व्यवस्थापक सुभाष जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व आत्मशुद्धि और धर्म-साधना का पर्व है। उत्तम तप धर्म के माध्यम से श्रद्धालुओं को बाहरी तप के साथ मन, वचन और कर्म की शुद्धि की प्रेरणा दी गई।

धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मंदिर परिसर भक्तिभाव से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन एवं धार्मिक स्तुतियों के साथ भगवान की आराधना की।

भव्य आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम

रात्रि में मंदिर परिसर में श्रीजी की भव्य आरती का आयोजन हुआ। इसके पश्चात धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें समाज के बच्चों एवं श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस अवसर पर राकेश जैन, नरेश जैन पार्षद परिवार, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन नायक परिवार, मंदिर व्यवस्थापक सुभाष जैन, धर्मेंद्र जैन, धर्मेश जैन, अभिषेक जैन, शानू जैन, अशोक जैन, सुनील जैन, संजीव जैन, संजय जैन, सुशीला जैन, शशि जैन, विजय जैन, अल्पना जैन, सुनीता जैन, मिथिलेश जैन, शशि जैन नायक परिवार, कमलेश जैन एवं सुलोचना जैन सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आगामी दिनों में भी होंगे धार्मिक आयोजन

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के आगामी दिनों में भी मंदिर में श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्रीफल साथी : शुभम जैन, आगरा