आदिनाथ भगवान की निकलेगी रजत पालकी यात्रा : स्वर्ण, रजत कलशों से होंगे अभिषेक

प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जन्म जयंती 23 मार्च रविवार को धूमधाम से मनाएंगे। छत्रपति नगर में मूल नायक भगवान आदिनाथ के अभिषेक के बाद बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के स्वर्ण, रजत कलशों से अभिषेक होंगे। शोभायात्रा निकाली जाएगी। इंदौर से पढ़िए यह खबर...
इंदौर। प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जन्म जयंती 23 मार्च रविवार को धूमधाम से मनाएंगे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस पावन दिवस पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जिनालय छत्रपति नगर में मूल नायक भगवान आदिनाथ का सुबह नित्य नियम, पूजन, अभिषेक के बाद बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के स्वर्ण, रजत कलशों से अभिषेक होंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि रजत पालकी में भगवान आदिनाथ स्वामी को विराजमान कर शोभायात्रा में पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में मंगल कलश लेकर यात्रा में शामिल होंगी। दिलीप जैन ने कहा कि संध्या काल में संगीतमय आरती के साथ ही आदिनाथ भगवान की स्तुति एवं भक्तामर पाठ किया जाएगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
अखिल भारतीय महिला परिषद ने श्रद्धाभाव से मनाया क्षमावाणी पर्व : परस्पर क्षमायाचना कर लिया प्रेम और सद्भाव का संकल्प
नगर के श्री बड़ा मंदिर जी में अखिल भारतीय महिला परिषद ने क्षमावाणी पर्व मनाया। सदस्यों ने ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहकर वर्षभर की भूलों के लिए क्षमा मांगी और सौहार्द का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी नगर की रिपोर्ट।
नगर • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 09:26 pm
डॉ. प्रगति जैन को मिला ‘महिला गौरव सम्मान : घुंघट गार्डन नि:शुल्क उपलब्ध करवाने पर बाकलीवाल भी हुए सम्मानित
आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर एवं इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव समिति- 2026 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन घूंघट गार्डन, नेमी नगर जैन कॉलोनी, इंदौर में किया गया। इंदौर से पढ़िए, सतीश जैन की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 09:25 pm



