चिपरी। विद्यासन्मतीदास सेवा संस्था, कोल्हापुर द्वारा संचालित ‘आचार्यश्री चिकित्सालय’ अंतर्गत संतशिरोमणी आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भव्य उद्घाटन रविवार 9 अगस्त 2026 को क्रांतिदिन के अवसर पर चिपरी में संपन्न हुआ। जनसेवा और चिकित्सा सेवा की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

संतों की प्रेरणा से चिकित्सा सेवा का शुभारंभ

आयोजकों के अनुसार चिकित्सालय का शुभारंभ बिसवीं सदी के प्रथमाचार्य चारित्र्य चक्रवर्ती 108 श्री शांतिसागरजी महाराज, संतशिरोमणी परम पूज्य 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं शांतमूर्ति परम पूज्य 108 आचार्यश्री सन्मतीसागरजी महाराज की परंपरा और प्रेरणा से किया गया।

चिकित्सालय की स्थापना युवासम्राट, प्रवचन केसरी, ज्ञान दिवाकर परम पूज्य 108 आचार्यश्री चंद्रप्रभसागरजी महाराज की प्रेरणा एवं पावन सान्निध्य में हुई

अनेक संतों का मिला मंगल सान्निध्य

कार्यक्रम में चर्याशिरोमणी परम पूज्य 108 आचार्यश्री विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य परम पूज्य 108 मुनिश्री सारस्वतसागरजी महाराज, मुनिश्री जयंतसागरजी महाराज, मुनिश्री सिद्धसागरजी महाराज, मुनिश्री सरलसागरजी महाराज एवं मुनिश्री चंद्रकीर्तीसागरजी महाराज का मंगल सान्निध्य रहा।

इसके साथ ही शासन प्रभावक परम पूज्य आचार्यश्री राजरत्नसूरीश्वरजी महाराज साहब का भी मंगल सान्निध्य प्राप्त हुआ।

जगद्गुरु की अध्यक्षता में हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जगद्गुरु स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामीजी, नांदणी ने की। मुख्य उद्घाटक महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यांक आयोग के उपाध्यक्ष मा. श्री चेतनजी देढिया रहे।

दोपहर 1 बजे आयोजित मुख्य उद्घाटन समारोह में अतिथियों के मनोगत एवं सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सांसद विशाल पाटील, विधायक राजेंद्र पाटील यड्रावकर, विधायक रोहित दादा पाटील सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संतों एवं आर्यिका माताजी के नाम पर चिकित्सा कक्ष

चिकित्सालय में संतों एवं आर्यिका माताजी के नाम पर विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का द्घाटन किया गया।

मुनिश्री योगसागरजी पुरुष पंचकर्म कक्ष का उद्घाटन मा. श्री महावीरजी जोगी, सहायक धर्मादाय आयुक्त, कोल्हापुर ने किया।

मुनिश्री नियमसागरजी चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन मा. सौ. कल्पनाजी सतीश होरे, ईश्वरपुर निवृत्त न्यायाधीश ने किया।

आर्यिका श्री गुरुमती माताजी महिला पंचकर्म कक्ष का उद्घाटन मा. श्रीमती जयश्री प. सवदत्ती, सहायक आयुक्त अन्न एवं औषध प्रशासन, सांगली ने किया।

आर्यिका श्री दृढ़मती माताजी महिला चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन मा. सौ. प्रणाली आवटी-पाटील, उपायुक्त राज्य कर सेवा, कोल्हापुर ने किया।

आर्यिका श्री आदर्शमती माताजी विश्राम कक्ष का उद्घाटन मा. समृद्धि प्रकाश पाटील, राज्य निरीक्षक अधिकारी कार्यालय, कोल्हापुर ने किया।bआर्यिका श्री पूर्णमती माताजी औषधालय का उद्घाटन मा. श्री चेतनजी जैन, संभाजीनगर, राज्य कर अधिकारी ने किया।

आचार्यश्री ने धर्मसभा को किया संबोधित

शाम 4 बजे परम पूज्य आचार्य श्री चंद्रप्रभसागरजी महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से धर्मसभा में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित किया। उन्होंने चिकित्सा सेवा एवं जनसेवा के इस प्रयास को समाजोपयोगी पहल बताया।

जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विभिन्न चिकित्सा कक्षों की शुरुआत से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। संतों की प्रेरणा और सेवा संस्था के माध्यम से प्रारंभ हुआ यह चिकित्सालय चिकित्सा, सेवा और सामाजिक सरोकारों को जोड़ने वाली पहल के रूप में सामने आया है।