आचार्य श्री विशुद्धसागर जी का भव्य मंगल प्रवेश कुंडलपुर में शनिवार को :दूरदराज से अगवानी के लिए पहुंच रहे हैं गुरु भक्त
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•14/3/2026, 1:13:20 am
आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज संसघ का भव्य मंगल प्रवेश 14 मार्च को कुंडलपुर बड़े बाबा के दरबार में होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर... इंदौर। आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज संसघ का भव्य मंगल प्रवेश 14 मार्च को कुंडलपुर बड़े बाबा के दरबार में होगा। शनिवार को प्रातः बड़े बाबा के दरबार में होने जा आचार्य श्री का आगमन हो रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य श्री की मंगल अगवानी के लिए सागर, जबलपुर, दमोह, इंदौर, कटनी एवं अनेक स्थानों से गुरु भक्त पहुंच रहे हैं।
सभी महिला मंगल कलश के साथ केसरिया वस्त्र, पुरुष श्वेत एवं बच्चे शुभ्र वेश में पहुंचकर आचार्य विशुद्ध सागर जी संसघ की भव्य मंगल आगवानी कर नमोस्तु शासन जयवंत हो का जयघोष कर अपने जीवन को धन्य करेंगे। आचार्य श्री की शनिवार की आहारचर्या श्री कुंडलपुर दमोह में होगी और शाम को आगे की ओर विहार होगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धर्म को आत्मा का स्वाभाविक गुण बताते हुए सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने सांसारिक संबंधों को कर्मों के अधीन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
इंदौर के मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनय नंदी जी महाराज का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुनिश्री ने धर्म को आचरण में उतारने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।