बड़े बाबा की नगरी कुंडलपुर पधारेंगे आचार्य श्री समयसागर जी: सतना से किया है मंगल विहार

आचार्य श्री समय सागर जी महाराज ने श्री नेमिश्वर धाम विद्या ज्योतिर्मय तीर्थ क्षेत्र सतना से ससंघ सोमवार सुबह विहार किया। वे कुंडलपुर पधारने वाले हैं। आचार्य संघ की आहार चर्या डीएमडी रिसोर्ट में हुई। आचार्य श्री ससंघ का सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में मंगल पदार्पण हो। ऐसी भावना रखी गई है। कुंडलपुर से राजीव सिंघई की पढ़िए यह खबर...
कुंडलपुर दमोह। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का श्री नेमिश्वर धाम विद्या ज्योतिर्मय तीर्थ क्षेत्र सतना से ससंघ (14 मुनिराज 9 क्षुल्लक जी महाराज) का सोमवार सुबह मंगल विहार हुआ। आचार्य संघ की विहार दिशा संभावित बड़े बाबा की नगरी कुंडलपुर बताई जा रही है। आचार्य संघ की आहारचर्या डीएमडी रिसॉर्ट नागौद रोड सतना में हुई। बता दें कि आचार्य श्री को कुंडलपुर ससंघ पधारने का निवेदन 5 मार्च को कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ ने श्रीफल अर्पित कर किया था। पुनः कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी इंजी. आरके जैन, अजित कंडया, अमर सेठ, विजय डायमंड आदि ने सतना पहुंचकर श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया। आचार्य श्री ससंघ का सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में मंगल पदार्पण हो, ग्रीष्म कालीन वाचना हो। ऐसी मंगल भावना सकल दमोह जिला जैन समाज, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी एवं समस्त क्षेत्र वासियों की है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
टीएमयू में आइडिया क्रिएशन, क्रिएटिविटी इन्नोवेशन टिप्स किए साझा : टीएमआईएफ और शिक्षा मंत्रालय के इन्नोवेशन सेल के संयुक्त तत्त्वावधान में मूंढापांडे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ एक्सपर्ट टॉक
टीएमयू इन्क्यूबेशन फाउंडेशन- टीएमआईएफ और शिक्षा मंत्रालय के इन्नोवेशन सेल के संयुक्त तत्त्वावधान में मूंढापांडे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ एक्सपर्ट टॉक हुई। डीआईसीई के तहत एक्सपर्ट टॉक की थीम 'आज के विचार, कल का प्रभाव' रही। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर...
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 30-09-2026, 02:33 pm
बिरले पुण्यशाली व्यक्ति ही जन्म मरण को संयम से सुमरण बनाते : दंग की नसिया में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने दिया मंगल उपदेश
दंग की नसिया में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उपदेश में बताया कि गुरु की सेवा जिन्होंने तन मन धन से की है। गुरु की विपदा और उपसर्गों को स्वयं सहन कर सेवा की है। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 30-09-2026, 02:31 pm



