बड़ामलहरा। श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा वूमेन फोरम बुंदेलखंड ने स्वतंत्रता दिवस पर्व और महिलाओं का त्यौहार सुहाग का प्रतीक हरियाली तीज देशभक्ति में सराबोर होकर मनाई। ग्लोबल महासभा वूमेन फोरम की सभी बहनों ने अध्यक्ष केशर जैन "रजनी" के निवास पर ध्वज वंदन, देश भक्ति गीत और उद्बोधन एवं तिरंगा रंग के परिधानों में बहुत ही भव्यता पूर्ण मनाया।

हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सभी बहनों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया और मित्रता का प्रतीक रक्षा सूत्र बांध कर सुहाग सामग्री भेंट की गई, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गेम एवं पुरुस्कार वितरण कर ग्लोबल महासभा के आगे के कार्यक्रमों और सदस्यता वृद्धि पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सुस्वादु भोजन किया। इस अवसर पर बड़ामलहरा से केशर जैन "रजनी", शुभा जैन, विभा जैन, दीप्ति जैन, आभा जैन, रश्मि जैन, सरोज जैन, रजनी कियोस्क, दीप्ति जैन, कल्पना जैन, सरोज जैन, ज्ञानकुमारी जैन उपस्थित रहीं।