भिंड। नगर में आज 15 अगस्त के दिन एकता का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा निकाली गई। भिंड के भगवान समाधि सम्राट गणचार्य श्री विराग सागर जी के परम शिष्य एवं पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आर्यिकाश्री विजिज्ञासा श्री माता जी ससंघ के सानिध्य में तिरंगा यात्रा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चेत्यालय मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई जैन महाविद्यालय पहुंची। पूज्य माताजी ससंघ का जैन महाविद्यालय में भव्य आगमन हुआ एवं पूज्य माता जी के पद प्रक्षालन भदावर प्रांतीक दिगंबर जैन सभा के समस्त सदस्यों के द्वारा किया गया एवं शास्त्र भेंट विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया।
समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुवात मंगलाचरण बाल ब्रह्मचारिणी दीदी राधिका दीदी द्वारा किया गया।एवं दीप प्रज्वलन से हुई। बच्चों ने अपने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के पश्चात आर्यिका माता जी ने अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की आजादी में साधु संतो का भी योगदान रहा है।
हमारा देश आज भी आजाद नहीं हुआ क्योंकि आज भी हमारे देश में हर जगह अंग्रेजी को महत्व दिया जाता है। हमारे देश की मातृभाषा हिंदी है। कार्यक्रम में सकल जैन समाज सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम मै मंच संचालन शैलू जैन एलआईसी एवं बॉबी जैन ने किया।



