भिंड। नगर के बतासा बाजार में स्थित ऋषभ सत्संग भवन में पर्युषण पर्व पर जैन गरबा डांडिया महोत्सव होने जा रहा है। नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालाय मंदिर में वर्षायोग कर रही आर्यिका विजिज्ञासा श्री माता जी के पावन सानिध्य एवं मंगल आशीर्वाद से श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा कार्यकारिणी द्वारा दशलक्षण पर्व में पहली बार जैन गरबा डांडिया महोत्सव बड़े ही भक्तिभाव के साथ होने जा रहा है। महिला जैन महासभा अध्यक्ष रानी जैन ने बताया कि कार्यक्रम 19 सितंबर को शाम 7 से 9 बजे तक ऋषभ सत्संग में होगा। इसमें ग्रुपिंग डांडिया, कपल डांडिया सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। जिसमें माता-बहनों सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।