छीपीटोला के जैन भवन में हुई भव्य गोद भराई : महिलाओं ने मंगल गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया

मुनिश्री विलोक सागर जी एवं मुनि श्री विबोधसागर जी ससंघ के मंगल सानिध्य एवं छीपीटोला मंदिर कमेटी के तत्वावधान में अप्रैल माह में श्री सर्वतोभद्र जिनालय में होने वाले आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के तहत पारसमल जैन एवं स्नेहलता जैन को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर...
आगरा। मुनिश्री विलोक सागर जी एवं मुनि श्री विबोधसागर जी ससंघ के मंगल सानिध्य एवं छीपीटोला मंदिर कमेटी के तत्वावधान में अप्रैल माह में श्री सर्वतोभद्र जिनालय में होने वाले आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के तहत पारसमल जैन एवं स्नेहलता जैन को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर उनकी गोद भराई एवं सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर स्थित जैन भवन, छीपीटोला में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। सभी श्रावक- श्राविकाओं ने मेवा, किशमिश, फल एवं अखरोट से तीर्थंकर माता की पारंपरिक गोद भराई की। इसके बाद तीर्थंकर पिता का तिलककर, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान महिलाओं ने मंगल गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया तथा हर्षोल्लास के साथ नृत्य प्रस्तुत किए। पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं उत्सव का अद्भुत माहौल देखने को मिला। संचालन दीपक जैन ने किया। इस अवसर पर मनोज जैन बल्लो, मुन्ना लाल जैन, मुरलीलाल जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन बोतल वाले, दयाचंद जैन, अभिषेक जैन, अलका जैन, हेमलता जैन सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं समाजजन उपस्थित रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
सत्य केवल वाणी नहीं, विचार, व्यवहार और आचरण में भी दिखे : कलाकुंज जैन मंदिर में उत्तम सत्य धर्म की आराधना, पुष्पदंतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लाडू
आगरा के कलाकुंज स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की आराधना हुई। श्रद्धालुओं ने अभिषेक, शांतिधारा और पूजन कर सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा पुष्पदंतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू समर्पित किया।
आगरा • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 09:58 pm
गाजे-बाजे के साथ आदिनाथ भगवान की शोभायात्रा पहुंची सुखोदय तीर्थ नसियाजी : उत्तम सत्य धर्म पर पहली बार हुआ सम्मेद शिखर विधान, 24 टोंक और सात गुफाओं के समक्ष समर्पित किए अर्घ्य
नौगामा में उत्तम सत्य धर्म के दिन आदिनाथ भगवान की शोभायात्रा सुखोदय तीर्थ नसियाजी पहुंची, जहां पहली बार सम्मेद शिखर विधान हुआ। श्रद्धालुओं ने 24 टोंक, सात गुफाओं और मुख्य मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर अर्घ्य समर्पित किए। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।
नौगामा (बांसवाड़ा • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 09:56 pm



