भिंड। शहर के बतासा बाजार स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय मंदिर में ससंघ पावन चातुर्मास कर रही आर्यिका विजिज्ञासा माताजी गुरुवार को दोहपर 2 बजे से पिच्छी परिवर्तन समारोह हुआ। इस असवर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो चैत्यालय मंदिर से प्रारंभ होकर बतासा बाजार, गोल मार्केट, सदर बाजार, परेड चौराहा, बतासा बाजार होती हुई। ऋषभ सत्संग भवन पहुंची। यहां गणाचार्य विराग सागर का पूजन व आरती की गई।

लोगों ने उपस्थित होकर लिया धर्मलाभ

जैन धर्म में संतों का चातुर्मास योग पूरा होने पर दूसरे स्थान के लिए विहार किया जाता है। कार्यक्रम बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। यह पिच्छी परिवर्तन संस्कार ऋषभ सत्संग भवन में हुआ। इस अवसर पर आर्यिका विजिज्ञासा ने कहा कि जीवों की रक्षा के लिए साधुजन पिच्छिका परिवर्तन करते हैं।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कलेक्टर पवन जैन, जितेंद्र जैन प्रिंस आईसक्रीम, रविसेन जैन नेता जी, जगदीश जैन दद्दा, अशोक महामाया, विल्लू जैन, आनंद जैन बेकरी, ऋषि जैन तेल बाले, चक्रेश जैन, श्रीमती नीतेश जैन, महिला महासभा अध्यक्ष रानी जैन, सैलू जैन एलआईसी सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।