लोनारा (खरगोन)। शासकीय विद्यालय लोनारा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वेटरों का निःशुल्क वितरण किया गया। ईशान पत्रिका परिवार के आह्वान पर दान्दाताओं के सहयोग से शासकीय विद्यालय लोनारा में अध्ययनरत शतप्रतिशत विद्यार्थियों को स्वेटरों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर ईशान पत्रिका के संपादक सुनीलकुमार जैन ईशान, दि.जैन पोरवाड़ समाज (खरगोन) के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, दि. जैन समाज (बामंदी) के अध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व अध्यक्ष दीपक जैन (बामंदी), दि. जैन पोरवाड़ समाज (गुजरात) के मंत्री ईशान जैन, दि. जैन पोरवाड़ सहायक फंड के अध्यक्ष राजमल जैन के भ्राता शिक्षाविद् चौथमल जैन (खंडवा), दि. जैन पोरवाड़ सहायक फंड के उपाध्यक्ष एवं दि. जैन पोरवाड़ समाज (बेड़ियां) के महामंत्री अजय शाह, दि. जैन पोरवाड़ समाज (पंधाना) के अध्यक्ष रमेशचंद जैन, ग्रामपंचायत लोनारा के सरपंच प्रतिनिधि अनोखीलाल मंडलोई, जनप्रतिनिधि किशोर काका भटानिया, रघुभाई भटानिया आदि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधान बालकृष्ण मंडलोई ने अतिथि सम्मान किया।