इंदौर। दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा पूज्य आचार्य श्री सुनीलसागरजी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में इंदौर की समस्त महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए 5 सितम्बर 2026, शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से नेमी नगर जैन कॉलोनी स्थित ‘घूँघट गार्डन’ में ‘इंदौर स्तरीय वृहद महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है।

तैयारियाँ जोर-शोर से

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनामिका बाकलीवाल एवं महामंत्री प्रतिभा जैन के नेतृत्व में सम्मेलन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ भारतीय संस्कृति एवं संयुक्त परिवार परंपरा को प्रोत्साहित करना है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

सम्मेलन में विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं एवं सम्मान समारोह आयोजित होंगे। मिसेस शेफ कॉम्पिटिशन में यलो थीम व्यंजन, स्वाद एवं प्रस्तुति पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन होगा। इसके संयोजक मनाली तलाटी, प्रीति जैन, सरिता काला, सुनीता अजमेरा एवं दीपाली पाटनी हैं।

प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके संयोजक ज्योति सेठी, श्वेता काला, रुचि चोविश्या जैन, आंचल जैन व आभा गंगवाल हैं।

संयुक्त परिवार और माता-पिता सम्मान

संयुक्त परिवार अभिनंदन के अंतर्गत 3 या अधिक भाइयों के एकल रसोई परिवारों का सम्मान किया जाएगा। इसके संयोजक माधुरी जैन, उषा डोसी, मीरा जैन, ऋतु काला व लीना जैन हैं।

माता-पिता सम्मान में 45 वर्ष तक की आयु में 3 या अधिक संतान वाले दंपत्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके संयोजक तृप्ति जैन, शिवांगी जैन, रमा जैन, नीलू जैन व सपना पापड़ीवाल हैं।

आर्या परिवेशन विशेष आकर्षण

आर्या परिवेशन के अंतर्गत साड़ी ड्रैपिंग फैशन शो एवं कॉम्पिटिशन आयोजित होगा, जिसमें 18 से 50 वर्ष की महिलाएं सहभागिता करेंगी। इसके संयोजक प्रीति गांधी, ऋतिका जैन, संजना जैन, नीता जैन व पूजा बाकलीवाल हैं।

अतिथि एवं आयोजक मंडल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह जी कासलीवाल होंगे। पूरे कार्यक्रम का समन्वय कोऑर्डिनेटर आयुषी बाकलीवाल, ज्योति सेठी, मधु जैन एवं स्मिता गंगवाल द्वारा किया जा रहा है।

सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, महामंत्री देवेन्द्र सोगानी, कोषाध्यक्ष पिंकेश टोंग्या एवं संगठन मंत्री जैनेश झांझरी व्यवस्थाओं की कमान संभाले हुए हैं।

सामाजिक सहभागिता

युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर जैन, महामंत्री चिंतन जैन तथा कोर कमेटी से राजकुमार पाटौदी, नरेन्द्र वेद, कैलाश वेद, सुरेन्द्र बाकलीवाल, निर्मल सेठी, मुकेश टोंग्या, डी.के. जैन, सौरभ पाटौदी, ऋषभ पाटनी, कमलेश कासलीवाल, सतीश जैन (इलाहाबाद), मनीष अजमेरा, संजय जैन, राजेश जैन, मनोज सेठी, अनिल जैन (जैनको) व सुदीप जैन सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं।

विशेष सहयोगी के रूप में इंद्रपुरी चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, महामंत्री डॉ. गिरीश पाटौदी, मुख्य संयोजक इंद्रकुमार सेठी तथा सहसंयोजक संदीप गंगवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

महिलाओं को आमंत्रण

आयोजन समिति एवं सकल दिगम्बर जैन समाज, इंदौर ने शहर की सभी महिलाओं को इस गरिमामय आयोजन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के अंत में सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के लिए वात्सल्य भोज रखा गया है।