दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन 12 अप्रैल को : चाँदखेड़ी (राजस्थान) में 350 से अधिक ग्रुपों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष आएंगे
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•1/3/2026, 12:38:24 am

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 12 अप्रैल (रविवार) को श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, चाँदखेड़ी में आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन एक दिवसीय होगा। जबलपुर/भोपाल से पढ़िए, यह खबर...
जबलपुर/भोपाल। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 12 अप्रैल (रविवार) को श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, चाँदखेड़ी में आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन एक दिवसीय होगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्पूर्ण भारत के 350 से अधिक ग्रुपों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष अपने वर्ष 2025 के पदाधिकारियों के साथ सहभागिता करेंगे। साथ ही फेडरेशन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी सपत्नीक चाँदखेड़ी (राजस्थान) पहुंचकर अधिवेशन में शामिल होंगे। अधिवेशन के विस्तृत कार्यक्रम एवं रूपरेखा की जानकारी शीघ्र ही जारी की जाएगी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
तन की तपन जल से, मन की तपन जिनवाणी से मिटती है : मुनि श्री समतासागर महाराज
सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में चातुर्मासीय धर्माराधना के दौरान मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि जल शरीर की तपन शांत करता है, जबकि मन की अशांति जिनवाणी, स्वाध्याय और आत्मचिंतन से मिटती है। बड़े बाबा के अभिषेक के साथ श्रद्धालुओं को भावशुद्धि और आत्मपरिवर्तन का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 2:53:34 pm
दायित्व, समर्पण और श्रद्धा का आदर्श निर्वहन : आनंद गोधा और नवीन गोधा ने निभाया संत, समाज और संगठन के प्रति संकल्प
सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गोधा ने विभिन्न चातुर्मास आयोजनों में सक्रिय सहभागिता कर समाज, संत और संगठन के प्रति अपने दायित्व, समर्पण और सेवा भावना का परिचय दिया। पढ़िए इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 2:27:29 pm


