सागर। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन गोलापूर्व महासभा के तत्वाधान में दो दिवसीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का 22वां आयोजन 24 एवं 25 अक्टूबर को सागर के आदर्श गार्डन में आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा मंगलवार को सागर के कटरा नमक मंडी स्थित महासभा की राष्ट्रीय कार्यालय तीर्थंकर भवन में आयोजित निदेशक मण्डल, पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जैन बैटरी ने की। इस बैठक में महासभा के महामंत्री श्रेयांश जैन ने बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न जानकारी व गतिविधियों को बताया। बैठक में गोल्लाचार्य युवा प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. अरविंद जैन ने बताया कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के अलावा स्नातक , स्नातकोत्तर परीक्षाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले 30 सितंबर के पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवाह योग्य जैन युवक युवतियों को सचित्र जानकारी पर केंद्रित संस्कार पत्रिका के संयोजक महेंद्र जैन बहरोल ने प्रविष्टियों को ऑनलाइन जमा करने पर जोर दिया ,यह प्रविष्टियां 27 सितम्बर 2026 के पूर्व प्रेषित करें।
ध्वजारोहण के साथ होगा शुभारंभ
महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजेश जैन रागी, सुनील संचय, अवनीश संघी ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समितियों का गठन किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ 24 अक्टूबर शनिवार को ध्वजारोहण के साथ होगा। समारोह में संस्कार पत्रिका का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। परिचय सम्मेलन, महिला अधिवेशन, प्रतिभा सम्मान और युवक युवतियों का परिचय एवं महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन भी संपन्न होगा।
बैठक में यह समाजजन रहे मौजूद
वर्चुअल जूम मीटिंग में जुड़े अभय छिंदवाड़ा, अनिल जैन दुर्ग, विनोद जैन उज्जैन, राजेश जैन नवकार, डॉ भरत शास्त्री इंदौर आदि ने चर्चा की। बैठक में सुभाष चौधरी, देवेंद्र लुहारी ,अजय जैन, राजेश रागी , महेश जैन, राकेश जैन चच्चाजी, दिलीप जैन, जिनेश बहरोल,पीसी जैन, सुबोध जैन,राजकुमार जैन, सुधीर सिंघई, डॉ आशीष बहरोल, दीपेश जैन, श्रेणिक जैन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।






