16 वां जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान समारोह : 200 छात्र -छात्राएं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए सम्मानित

जैन मिलन मकरोनिया क्षेत्र क्रमांक 10 के तत्वावधान में 16 वां जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविंद्र भवन में किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं, स्वतंत्रता सेनानी आदि का सम्मान किया गया। सागर से पढ़िए, मनीष जैन विद्यार्थी की यह खबर...
सागर। जैन मिलन मकरोनिया क्षेत्र क्रमांक 10 के तत्वावधान में 16 वां जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविंद्र भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन सागर, विधायक इंजी. प्रदीप लारिया नरयावली, समारोह गौरव महेंद्र जैन, ग्वालियर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन भारतीय जैन मिलन, कार्यक्रम अध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जैन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जैन मिलन, विशिष्ट अतिथि ज्योति जैन प्रांतीय अध्यक्ष महिला ईकाई वैश्य महासम्मेलन , पूर्व विधायक सुनील जैन प्रांतीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद ,पूर्व सभापति सुदेश जैन गुड्डू भैया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सानंद हुआ। कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात महावीर प्रार्थना एवं मंगलाचरण के साथ ही सम्मान कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। उपस्थित सभी मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी का सम्मान जैन मिलन मकरोनिया के सदस्यों द्वारा किया गया। स्वागत उपरांत शाखा अध्यक्ष वीर सुरेश जैन द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।प्रतिभाओं का सम्मान किया गया मुख्य अतिथियों द्वारा मेधावी छात्राओं का एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पीएससी एवं यूपीएससी में चयनित अधिकारियों का सम्मान किया गया। सभी का सम्मान मोमेंट मेडल प्रमाण पत्र एवं सम्मान पट्टी से किया गया। कुल मिलाकर समारोह में 200 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के पुण्यार्जक वीर दिनेश जैन कर्रापुर ,वीर प्रमोद भायजी, दीपेश अनु श्री किडस वियर , रीता सुरेश जैन थे। इस जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र क्रमांक 10 के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ ही शाखों के अध्यक्ष सचिव मंत्री एवं सदस्यों ने भाग लिया। सभी उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की एवं जैन मिलन मकरोनिया की प्रशंसा की गई।कार्यक्रम में यह मौजूद रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर गुलझारी लाल जैन, वीर हीरालाल जैन, वीर कपिल मलैया, इंजी. महेश जैन एसडीओ वीर राजेश जैन, वीर पीसी जैन, वीर रविंद्र जैन निशिकांत सिंघई, डीके जैन, हेमचंद्र जैन,सुमत, अशोक जैन ट्रांसपोर्ट, संपत जैन, अजीत जैन बैंक, अमित जैन हैंडलूम, प्रसून जैन, संतोष जैन बैंक अरविंद नागरिक आपूर्ति निगम, संजय जैन शिक्षक, अशोक जैन पटवारी, अरुण घुवारा, महेश छुल्ला,दिलीप सिंघई, राजेश सिंघई, राकेश छुल्ला, दीपेश जैन के साथ साथ बड़ी संख्या में वीर एवं वीरांगनाएं उपस्थित थे। संचालन डॉ.अरविंद जैन प्राचार्य द्वारा किया गया कार्यक्रम के पश्चात मेधावी छात्रों के साथ आए हुए अभिभावकों एवं अतिथियों द्वारा वात्सल्य भोज का आनंद लिया गया। अंत में वीर रविंद्र जैन मंत्री द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
भक्ति अध्यात्म संगीत के अद्भुत संगम से ओतप्रोत रहा टीएमयू : दस दिवसीय पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का श्रद्धा से किया समापन, प्रातःकालीन पूजा-अर्चना, शांतिधारा, प्रवचन, आरती, संध्याकालीन भजन की रही गूंज
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का दस दिवसीय आयोजन श्रद्धा, आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास की अद्भुत छटा बिखेरते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट..
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:36 pm
श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है : कुण्डलपुर में दशलक्षण संस्कार शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं और तपस्वियों का सम्मान
कुण्डलपुर में दशलक्षण संस्कार शिविर के समापन पर मुनि समतासागर महाराज ने निस्वार्थ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं, शिविरार्थियों और तपस्वियों का सम्मान किया गया तथा विद्या समता फाउंडेशन ट्रस्ट की घोषणा हुई। पढ़िए श्रीफल संवाद की रिपोर्ट।
कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:34 pm



