टीएमयू में शिक्षा के दर्शन की प्रासंगिकता पर 10वीं नेशनल कॉन्क्लेव: ऑनलाइन कॉन्क्लेव में यूपी, पंजाब हरियाणा आदि राज्य के विद्वान होंगे शामिल

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के भारतीय ज्ञान परंपरा आईकेएस सेंटर की ओर से 10वीं ऑनलाइन कॉन्क्लेव में देश के जाने-माने विद्वान शिरकत करेंगे। फिलॉसफी ऑफ एजुकेशन इन एंसिएंट इंडिया एंड इट्स रिलेवेंस फ्रॉम गुरुकुल टू ग्लोबल विज्डम पर कॉन्क्लेव 4 दिसंबर को होगी। मुरादाबाद से पढ़िए, यह खबर...
मुरादाबाद। स्थानीय तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के भारतीय ज्ञान परंपरा आईकेएस सेंटर की ओर से 10वीं ऑनलाइन कॉन्क्लेव में देश के जाने-माने विद्वान शिरकत करेंगे। फिलॉसफी ऑफ एजुकेशन इन एंसिएंट इंडिया एंड इट्स रिलेवेंस फ्रॉम गुरुकुल टू ग्लोबल विज्डम पर कॉन्क्लेव 4 दिसंबर को होगी। टीएमयू आईकेएस सेंटर की कोर्डिनेटर डॉ. अलका अग्रवाल ने बताया कि प्राचीन भारत में शिक्षा का दर्शन और गुरुकुल से वैश्विक ज्ञान तक इसकी प्रासंगिकता थीम पर आधारित कॉन्क्लेव में जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डीएस चौहान, आईएसटीडी के प्रेसिडेंट एमेरिट्स एवं इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रेनिंग एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन बोर्ड के मेंबर प्रो. वीएस गौतम, द एनसीयू-गुरूग्राम के प्रो-चांसलर एवं प्रोफेसर ऑफ ऐमिनेंस डॉ. प्रेम व्रत, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के प्रोफेसर ऑफ ऐमिनेंस डॉ. वीके नांगिया आदि बतौर एक्सपर्ट्स अपने-अपने अनुभव साझा करेंगे। कॉन्क्लेव में टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन, डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह, कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. विनोद जैन, डॉ. माधव शर्मा आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रहेगी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
इंदौर में संयम और सेवा का संगम : 5 हजार श्रावकों का आत्मशुद्धि पर्व, फेडरेशन के 250 सेवाभावियों ने रचा समर्पण का इतिहास
अहिल्या की नगरी इंदौर इन दिनों संयम, तप, त्याग और साधना की त्रिवेणी बनी हुई है। मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के दिव्य सानिध्य में चल रहे 33वें श्रावक संस्कार शिविर में देश के कोने-कोने से आए पांच हजार से अधिक श्रावक आत्मशुद्धि के मार्ग पर अग्रसर हैं। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल जैन न्यूज टीम की यह विशेष प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 02:08 pm
उत्तम त्याग धर्म की आराधना से गूंजा जिनालय : पीठ में दीक्षा संकल्पी जयश्री दीदी का मिला सान्निध्य
पीठ में दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की आराधना हुई। अभिषेक, पूजन, आरती एवं प्रतिक्रमण संपन्न हुए। दीक्षा का संकल्प लेने वाली जयश्री दीदी के सान्निध्य ने आयोजन को विशेष बनाया। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
पीठ • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 02:05 pm



