ललितपुर। पार्श्वनाथ जैन अटा मंदिर में आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्री विशदसागर जी महाराज एवं मुनि श्री शिवसागर जी महाराज के सानिध्य में वात्सल्य पर्व रक्षाबन्धन प्रभावना पूर्वक संपन्न हुआ। धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विशद सागर जी महाराज ने रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन धर्म में रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि धर्म, संयम और साधु-संतों की रक्षा का पावन संकल्प दिवस है। यह पर्व हमें अपने भीतर धर्म की रक्षा करने और दूसरों के जीवन में भी धर्म की ज्योति प्रज्वलित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास की पूर्णिमा का यह दिन जैन परंपरा में एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्राचीन काल में हस्तिनापुर में आचार्य श्री अकंपनाचार्य सहित 700 दिगंबर मुनिराजों पर राजा बलि आदि के मंत्रियों द्वारा घोर उपसर्ग किया गया। मुनिराजों ने अपने संयम, धैर्य और आत्मबल को नहीं छोड़ा। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धर्म और साधना का मार्ग नहीं त्यागा।इस संकट की घड़ी में महामुनि विष्णु कुमार ने अपनी ऋद्धि और तपोबल के माध्यम से उन साधु-संतों की रक्षा की तथा राजा बलि के अहंकार को शांत किया। उपसर्ग समाप्त होने के बाद मुनिराजों को विधिपूर्वक आहार कराया गया और श्रावकों ने इस मंगल प्रसंग पर हर्ष व्यक्त किया। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में जैन समाज में रक्षाबंधन पर्व को विशेष धार्मिक भावना के साथ मनाने की परंपरा चली आ रही है।

का अभिषेक और शांतिधारा की

शुक्रवार को प्रात:काल श्रावकों ने प्रभु का अभिषेक और शांतिधारा की और वात्सल्य महापर्व पर पूजन विधान पं. प्रदीपकुमार शास्त्री बाहुबली नगर की देखरेख में समर्पित किए जबकि, मुनिउपसर्ग निवारण विधान में द्रव्य पुण्यार्जक जिनेन्द्र जैन महेन्द्र मयूर रहे। जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ अक्षय टडै़या ने वात्सल्य के महापर्व पर समाजजनों से धर्म एवं धर्मायतों की रक्षा के लिए एकजुट तक का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक मनोज जैन बबीना द्वारा किया गया।

यह समाजजन मौजूद रहे

धर्मसभा में प्रमुख रूप से जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ अक्षय जैन टडै़या, महामंत्री आकाश जैन, शीलचन्द अनोरा,अनिल जैन अंचल,अखिलेश गदयाना, सयोंजक सनत जैन खजुरिया, अटा मंदिर प्रबंधक अजय जैन गंगचारी मनोज जैन बबीना, त्यागीवृत्ति संयोजक अमित जैन सराफ, प्रतीक इमलिया,राकेश जैन रिंकू, सजल जैन जौली, सुमित खजुरिया, दिलीप चोधरी, अनन्त सराफ सहित जैन समाज की सभी श्रेष्ठीगण मौजूद रहे।