रत्नराज ग्रुप के सदस्यों द्वारा रचा एक नया कीर्तिमान : पर्युषण में जिन प्रतिमा के दर्शन का करवा रहे कार्य

रत्नराज ग्रुप द्वारा पयुषर्ण पर्व के दौरान ऐसे समाजजन, जो मंदिर आने में असमर्थ हैं, उन्हें ग्रुप सदस्य के द्वारा पर्युषण पर्व में जिन प्रतिमा दर्शन एवं पूजन करवाने का कार्य किया जा रहा है। पढ़िए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट...
नागदा। रत्नराज ग्रुप द्वारा पयुषर्ण पर्व के दौरान ऐसे समाजजन, जो मंदिर आने में असमर्थ हैं, उन्हें ग्रुप सदस्य के द्वारा पर्युषण पर्व में जिन प्रतिमा दर्शन एवं पूजन करवाने का कार्य किया जा रहा है। जिन प्रतिमा दर्शन के दौरान ग्रुप के सदस्य आप के निवास स्थान पर प्रतिमा लेकर पधारेंगे। आप को जल पूजा को छोड़कर शेष संपूर्ण पूजन का लाभ प्राप्त होगा। अतः समाजजन से निवेदन है कि आप के घर पर या परिवार में कोई मंदिर आने में असमर्थ हैं तो कृपया कर हमें सूचित करें। हमारे ग्रुप सदस्य आप को पूर्व सूचना प्रदान कर आप के निवास स्थान पधारेंगे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
इंदौर में छोटा भारत आज साकार हो गया : कुलगुरु सम्मेलन में आचार्य श्री सुनीलसागर जी ने कुंदकुंद ज्ञानपीठ के कार्यों की सराहना की।
प्राकृताचार्य 108 श्री सुनीलसागर जी महाराज के सानिध्य में कुंदकुंद ज्ञानपीठ एवं देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन के द्वितीय और तृतीय सत्र में देश भर के विश्वविद्यालय से आए कुलगुरु विद्वानों ने भारतीय प्राकृत ज्ञान पर विशद् विवेचन हुआ। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल मीडिया टीम की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 04-10-2026, 08:08 pm
मुरैना में 5 से 10 अक्टूबर तक निःशुल्क एक्यूप्रेशर हेल्थ शिविर : सिर, कमर, घुटने और जोड़ों के दर्द पर मिलेगा परामर्श
मुरैना के अग्रवाल सेवा सदन में 5 से 10 अक्टूबर तक निःशुल्क एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन एवं सुजोक थेरेपी शिविर लगाया जाएगा। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श दिया जाएगा। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 04-10-2026, 05:00 pm



