मुरैना/भोपाल। पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पवन जैन ने विजय रमन की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि विजय रमन मेरे आईजी चंबल रहे थे। उनकी पुस्तक ‘खाकी का योद्धा’ के विमोचन के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार भाई देव श्रीमाली की लेखनी को भी उनके जन्मदिन पर प्रणाम किया। आईपीएस पवन जैन ने कहा कि विजय रमन दस्यु उन्मूलन अभियान के एक स्वर्णिम पृष्ठ हैं। चंबल क्षेत्र में दस्यु उन्मूलन के लिए उनके योगदान और उनकी कार्यशैली को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पुस्तक विमोचन समारोह में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, संतोष राउत एवं वरिष्ठ पत्रकार गिरजा शंकर को सुनना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा, जो उनकी स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा। पूर्व डीजीपी पवन जैन ने विजय रमन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन एवं सलाम किया।