वैभव गोवाडिया को युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया: राजस्थान प्रोविंस के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीतेश वगैरिया को बनाया
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•24/1/2026, 7:32:39 pm

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने संस्था के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव गोवाडिया सागवाड़ा को मनोनीत कर निष्ठा और समर्पित भाव से समाज सेवा और युवा शक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़कर समाज के समग्र विकास के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर...
बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने संस्था के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव गोवाडिया सागवाड़ा को मनोनीत कर निष्ठा और समर्पित भाव से समाज सेवा और युवा शक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़कर समाज के समग्र विकास के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि विपिन गांधी ने वैभव गोवाडिया को देश के पांचों प्रोविंसेज राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश तथा शेष भारत के लिए कार्यकारिणी गठन का निर्देश दिया। इसी क्रम में राजस्थान प्रोविंस के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर उदयपुर निवासी सीए प्रीतेश वगैरिया को मनोनीत किया गया है। दोनों ही पदाधिकारियों के मनोनयन से हूमड़ समाज के युवाओं में हर्ष व्याप्त हो गया है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


