मुनिश्री अनुकरण सागरजी के सानिध्य में उपनयन संस्कार शिविर : भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक 16 जनवरी शुक्रवार को मनाया जाएगा
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•13/1/2026, 12:34:12 am

पाचसा के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री अनुकरण सागरजी महाराज के सानिध्य में रविवार को दोपहर 1 बजे उपनयन संस्कार शिविर हुआ। भिंड से पढ़िए, यह खबर...
भिंड। नगर में पाचसा के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री अनुकरण सागरजी महाराज के सानिध्य में रविवार को दोपहर 1 बजे उपनयन संस्कार शिविर हुआ। इसमें 5 साल से लेकर 80 साल की महिला-पुरुषों का संस्कार किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। मुनि श्री के सानिध्य में भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक 16 जनवरी शुक्रवार को भिंड नगर में पाचसा स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर मनाया जाएगा। जैन समाज प्रवक्ता सोनल जैन ने बताया कि 17 जनवरी के बाद मुनि श्री अनुकरण सागर जी महाराज का सिद्धक्षेत्र सोनागिरी के लिए होगा मंगल विहार होगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने बताए संयमित जीवन चर्या के लाभ : आचार्य श्री ऋषभ विहार में धर्मसभा में लूटा रहे आध्यात्मिक ज्ञान
दिल्ली ऋषभ विहार में विराजित पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने धर्मसभा में कहा कि अपनों से सावधान रहो। जीवन में संभलकर जीना, क्योंकि अपने ही अपनों का घात करते हैं। दिल्ली ऋषभ विहार से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 3:00:47 pm
आचार्य श्री पुलक सागर जी के सानिध्य में चित्रकूट धाम में बिखरे भक्ति के रंग : चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना समारोह में पुण्यार्जक परिवारों को मिला धर्म लाभ
शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में विराजित राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी महाराज के भीलवाड़ा में पहली बार श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से होने वाले चातुर्मास का विधिवत शुभारंभ हुआ। भीलवाड़ा से पढ़िए, श्रीफल साथी पवनकुमार गर्ग की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 2:58:18 pm


