जिनागम पंथी श्रावक संघ की क्रिकेट लीग में दिखी एकता : देर रात तक चले मुकाबले में छाया क्रिकेट का रोमांच

नगर में जिनागम पंथी श्रावक संघ द्वारा पहली बार आयोजित जेपीएसएस क्रिकेट लीग उत्साह और उमंग के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मंगलवार को द टर्फ क्रिकेट अकादमी में शाम 7 बजे शुरू हुआ यह मुकाबला रात 10.30 बजे तक चला। सहारनपुर सेे पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट....
सहारनपुर। नगर में जिनागम पंथी श्रावक संघ द्वारा पहली बार आयोजित जेपीएसएस क्रिकेट लीग उत्साह और उमंग के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मंगलवार को द टर्फ क्रिकेट अकादमी में शाम 7 बजे शुरू हुआ यह मुकाबला रात 10.30 बजे तक चला। इसमें समाज के श्रावक भाइयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में दो टीमों-विद्यांत श्री और विमलांत श्री का गठन किया गया था। रोमांचक मुकाबले में विद्यांत श्री टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिससे दर्शकों में भी उत्साह बना रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सौहार्द और आपसी जुड़ाव को मजबूत करना था, जिसमें आयोजन पूरी तरह सफल रहा। सभी प्रतिभागी लाल टी-शर्ट में एकरूपता का संदेश देते नजर आए। मैच के बाद सामूहिक फोटो सत्र ने इस यादगार आयोजन को और खास बना दिया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
धर्म की ऊपरी क्रिया और मनोवृत्ति में अंतर रहेगा तो शांति कैसे मिलेगी—मुनि समत्वसागर : उत्तम आर्जव धर्म पर कहा—छल, कुटिलता और बनावटीपन छोड़ने से जीवन में बढ़ता है आनंद
आगरा के निर्मल सेवा सदन में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म पर आत्मस्पंदन ध्यान शिविर हुआ। मुनि समत्वसागर जी ने कहा कि केवल धार्मिक क्रियाएं पर्याप्त नहीं, मन की कुटिलता और छल को छोड़कर सरलता अपनाने से ही धर्म जीवन में उतरता है। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 18-09-2026, 10:06 pm
सरलता ही आत्मा की सुंदरता, मन-वचन-कर्म में रखें एकरूपता—उत्तम आर्जव धर्म : नौगामा में अभिषेक-शांतिधारा और दशलक्षण पूजन के साथ हुई आराधना
नौगामा में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना हुई। अभिषेक-शांतिधारा, दशलक्षण पूजन, तत्त्वार्थ सूत्र वाचन और भक्तामर के 48 दीपों से महाआरती हुई। श्रद्धालुओं को मन, वचन और कर्म में सरलता व निष्कपटता अपनाने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।
नौगामा • सुरेश चंद्र गांधी • 18-09-2026, 08:02 pm



