जो छोड़ते हैं वे निडर होकर घूमते हैं : मुनि श्री विध्रुव सागर जी ने कहा-हम सभी में भगवान बनने की सामर्थ्य है
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•7/1/2026, 6:52:17 pm

एक दिगम्बर जैन साधु सबकुछ छोड़कर निर्भय होकर विचरण करते हैं। पूर्वाचार्यों ने कहा है कि जोड़ने की अभिलाषा ही दुःख का कारण है। यह विचार मुनि श्री विध्रुव सागर जी महाराज ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर समर्थ सिटी में व्यक्त किए। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटोदी की यह खबर...
इंदौर। संसारी प्राणी हर दम धन, सम्पत्ति, गाड़ी, बंगला आदि आदि जोड़ने के चक्कर में रहते हैं और फिर जो जोड़कर उसकी सुरक्षा के लिए हमेशा भयभीत होकर जीतें हैं। इसके विपरित एक दिगम्बर जैन साधु सब कुछ छोड़ कर निर्भय होकर विचरण करते हैं। अतः पूर्वाचार्यों ने कहा है कि जोड़ने की अभिलाषा ही दुःख का कारण है। यह विचार मुनि श्री विध्रुव सागर जी महाराज ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर समर्थ सिटी में व्यक्त किए। वे मंगलवार दोपहर को गांधी नगर से समर्थ सिटी पधारे हैं। विहार में गांधी नगर और समर्थ सिटी के समाजज उपस्थित रहे। मुनि श्री ने धर्मसभा में आगे कहा कि हम सभी में भगवान बनने की सामर्थ्य है, परन्तु हम अपनी समर्थ शक्ति को विपरीत दिशा में उपयोग करके संसार में परिभ्रमण करते रहते हैं। अनंतकाल के परिभ्रमण के बाद यह अनमोल मानव जीवन मिला है इसका सदुपयोग करना चाहिए। यही इस जीवन की सार्थकता है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मार्ग पर चलना है : मुनि श्री समतासागर जी
बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मोक्षमार्ग पर चलना है। मुनि श्री समतासागर जी ने कुण्डलपुर में आत्मजागरण, अभिषेक, शांतिधारा और धर्मसाधना का महत्व बताया। पढ़िए राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 4:51:43 pm
मुरैना बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो से अधिक चांदी के तीन छत्र चोरी : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जैन समाज में आक्रोश
मुरैना के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भगवान मुनिसुव्रतनाथ की वेदी पर स्थापित चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मंदिर कमेटी ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और छत्रों की बरामदगी की मांग की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 3:29:15 pm


