भामाशाह श्रेष्ठी माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि : स्टेशन चौराहा पर होगा शर्बत एवं ठंडाई का वितरण

भामाशाह श्रेष्ठी उदारमना व्यक्तित्व के धनी माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर शरबत एवं ठंडाई पिलाई जाएगी। कटारिया साहब का व्यक्तित्व एक ऊर्जावान व्यक्तित्व था उनकी स्मृति उनके कार्य को कोई भूला नहीं सकता। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर...
रामगंजमंडी। भामाशाह श्रेष्ठी उदारमना व्यक्तित्व के धनी माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर शरबत एवं ठंडाई पिलाई जाएगी। कटारिया साहब का व्यक्तित्व एक ऊर्जावान व्यक्तित्व था उनकी स्मृति उनके कार्य को कोई भूला नहीं सकता। उनके योगदान को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है। 27 मार्च को धानमंडी के वरिष्ठ व्यापारी काका साहब स्व.श्री माणकचंद कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर शरबत ठंडाई वितरण का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से स्टेशन चौराहे पर रखा गया है। यह आयोजन उनके पुत्र महेश जैन संबंधित फर्म-शंकरलाल माणकचंद जैन के सौजन्य से होगा। एवं ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन और भारत विकास परिषद, रामगंजमंडी, सभी के सहयोग से होगा। आयोजकों ने अपील की है सच्चे अर्थों में आप सभी की उपस्थिति काका साहब के प्रति सच्ची विनयांजलि होगी।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जामनेर का पवन मंदिर उड़कर आईं प्राचीन प्रतिमाओं की मान्यता, गुड़ी पड़वा पर लगता है वार्षिक मेला
जैन अतिशय क्षेत्र जैन धर्म के अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। इन क्षेत्रों में जैन धर्म के भगवान महावीर और उनके पूर्वकल्याणकारक जिनेन्द्र देव के आध्यात्मिक लीलाओं के अतिशय (अद्भुत) घटनाएं मान्यता प्राप्त हैं। इन स्थलों पर जैन समुदाय के श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करते हैं और ध्यान धरते हैं। भारत के कुछ अतिशय क्षेत्रों की जानकारी दे रही हैं श्रीफल की प्रधान संपादक रेखा संजय जैन। इसकी 58वीं कड़ी में आज पढ़िए शाजापुर जिले में स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, सार्वजनिक न्यास, जामनेर, ग्राम- जामनेर, तहसील- शुजालपुर मंडी, मध्यप्रदेश के बारे में
इंदौर • रेखा संजय जैन • 20-09-2026, 05:00 am
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm



