नहीं थम रहा जैन मंदिरों में चोरी की वारदात का सिलसिला: इंदौर के ग्रेटरबाबा नवग्रह जिनालय को बनाया निशाना, 5 चांदी की मूर्तियां सहित 30 कलश चुराए

दिगंबर जैन मंदिरों में चोरी की वारदात का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी सोनगिर मंदिर से चोरी की वारदात के आरोपी पकड़े गए थे। इस बात को एक हफ्ता भी नहीं हुआ और यहां महानगर में एक बार फिर धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने दिगंबर जैन मंदिर से चांदी की मूर्तियां चुरा लीं। यह वारदात सुपर कॉरिडोर क्षेत्र के ग्रेटर बाबा स्थित नवग्रह जिनालय की है, जहां सुबह मंदिर खुलते ही चोरी का खुलासा हुआ। इंदौर से पढ़िए
इंदौर। दिगंबर जैन मंदिरों में चोरी की वारदात का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी सोनगिर मंदिर से चोरी की वारदात के आरोपी पकड़े गए थे। इस बात को एक हफ्ता भी नहीं हुआ और यहां महानगर में एक बार फिर धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने दिगंबर जैन मंदिर से चांदी की मूर्तियां चुरा लीं। यह वारदात सुपर कॉरिडोर क्षेत्र के ग्रेटर बाबा स्थित नवग्रह जिनालय की है, जहां सुबह मंदिर खुलते ही चोरी का खुलासा हुआ। इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित ग्रेटर बाबा दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार तड़के चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाश मंदिर में घुसकर भगवान की चांदी की मूर्तियां और अन्य सामान चुरा ले गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोरों ने 5 चांदी की मूर्तियां, एक मिक्स धातु की मूर्ति, एक शिला, 2 शांतिधारा और 28 कलश चोरी कर लिए। पुलिस ने बताया कि चोर रात 2.18 बजे मंदिर में घुसे और 42 मिनट तक मंदिर में रहने के बाद 3 बजे वहां से भाग गए। बताया यह भी जा रहा है कि चोरों ने इसके पहले मंदिर की रेकी भी की थी। मंदिर में चौकीदारी और सफाई का काम करने वाले कर्मचारी को घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह उसे चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों और जैन समाज के सदस्यों को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। एरोड्रम थाना पुलिस के मुताबिक, सुबह जब मंदिर के पट खोले गए तो गर्भगृह से मूर्तियां गायब मिलीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश रात करीब 3 बजे बाइक से मंदिर पहुंचे थे। इनमें से एक आरोपी दीवार फांदकर अंदर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एरोड्रम थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
धर्म की ऊपरी क्रिया और मनोवृत्ति में अंतर रहेगा तो शांति कैसे मिलेगी—मुनि समत्वसागर : उत्तम आर्जव धर्म पर कहा—छल, कुटिलता और बनावटीपन छोड़ने से जीवन में बढ़ता है आनंद
आगरा के निर्मल सेवा सदन में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म पर आत्मस्पंदन ध्यान शिविर हुआ। मुनि समत्वसागर जी ने कहा कि केवल धार्मिक क्रियाएं पर्याप्त नहीं, मन की कुटिलता और छल को छोड़कर सरलता अपनाने से ही धर्म जीवन में उतरता है। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 18-09-2026, 10:06 pm
सरलता ही आत्मा की सुंदरता, मन-वचन-कर्म में रखें एकरूपता—उत्तम आर्जव धर्म : नौगामा में अभिषेक-शांतिधारा और दशलक्षण पूजन के साथ हुई आराधना
नौगामा में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना हुई। अभिषेक-शांतिधारा, दशलक्षण पूजन, तत्त्वार्थ सूत्र वाचन और भक्तामर के 48 दीपों से महाआरती हुई। श्रद्धालुओं को मन, वचन और कर्म में सरलता व निष्कपटता अपनाने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।
नौगामा • सुरेश चंद्र गांधी • 18-09-2026, 08:02 pm



