परवार सभा का शपथ ग्रहण रविवार को होगा: समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा

दिगंबर जैन परवार सभा की 12 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को दोपहर 2 बजे सीए ऑडिटोरियम, आईसीएआई भवन में होगा। इसमें समाज के 35 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। दिगंबर जैन परवार समाज की 12 कार्यकारिणी सदस्यों की धार्मिक, सामाजिक एवं पारमार्थिक कार्यांें के लिए समर्पित संस्था दिगंबर जैन परवार सभा की 12 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को दोपहर 2 बजे सीए ऑडिटोरियम, आईसीएआई भवन में होगा। परवार सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश सिंघई चेतक एवं सभा के राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर समाज के कक्षा पांचवी से लेकर कॉलेज स्तर तक की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले होनहार 35 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम के सूत्रधार अनुराग जैन होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की गई है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
हटा में पालकी में विराजमान श्रीजी की निकली भव्य शोभायात्रा : पर्युषण पर्व के समापन पर रंगोली, आरती और जयकारों से गूंजे मार्ग
हटा में पर्युषण पर्व के समापन पर श्रीजी को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न जिनालयों एवं प्रमुख मार्गों से होकर जैन वेदी प्रांगण पहुंची, जहां विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। पढ़िए श्रीफल साथी संदीप जैन की रिपोर्ट।
हटा (जिला दमोह) • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 05:09 pm
धामनोद में वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया : अनंत चतुर्दशी पर निकला भव्य चल समारोह, दशलक्षण महापर्व का हुआ समापन
धामनोद में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। नगर में चल समारोह निकला और पांडुकशिला पर विशेष पूजन हुआ। पाठशाला शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी यश जैन की रिपोर्ट।
धामनोद • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 04:33 pm



