गणतंत्र दिवस पर मोक्ष रथ का शुभारंभ किया : महावीर ट्रस्ट मध्यप्रदेश दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का आयोजन

महावीर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद द्वारा सामाजिक एवं परोपकार के कार्यों को आगे बढ़ते हुए गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मोक्ष रथ (शव वाहन) का शुभारंभ मानव सेवा के अंतर्गत किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। महावीर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद द्वारा सामाजिक एवं परोपकार के कार्यों को आगे बढ़ते हुए गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मोक्ष रथ (शव वाहन) का शुभारंभ मानव सेवा के अंतर्गत किया गया। जो समाज एवं आमजनों के लिए उपलब्ध रहेगा। राजेश जैन दद्दू एवं महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज श्रेष्ठी गोलू भाई बदलिया कोलकाता, विशिष्ठ अतिथि युवा समाज सेवी स्वप्निल जैन कोठारी एवं समाज जन की उपस्थिति में कार्यक्रम महावीर कीर्ति स्तंभ महावीर ट्रस्ट कार्यालय इंदौर हुआ। अमित कासलीवाल ने महावीर ट्रस्ट के पारमार्थिक कार्यों विकलांग केंद्र, महावीर फिजियोथैरेपी केंद्र, महावीर डेंटल क्लिनिक, महावीर गर्ल्स हॉस्टल, महावीर चेस सेंटर, महावीर शिक्षा योजना, महावीर मेडिकल इक्विपमेंट आदि को आगे बढ़ते हुए महत्वपूर्ण योजना ‘मोक्ष रथ’ (शव वाहन) कार्य को भी निरंतर संचालित करेगा। आप सभी का सहयोग महावीर ट्रस्ट को हमेशा प्राप्त होता रहा है और आशा है आगे भी निरंतर प्राप्त होता रहेगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें
धूप दशमी पर इंदौर के लगभग 136 दिगंबर जैन मंदिरों में झांकियां और मांडले सजाए जा रहे हैं। श्रीफल जैन न्यूज की टीम विशेष मंदिरों की तस्वीरें व जानकारी इस समाचार में प्रति घंटे अपडेट करती रहेगी।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 11:16 am
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी में सजेगी भव्य झांकी : मुनि सम्बुध्द सागर जी महाराज, मुनि श्री सुविवेक सागर जी महाराज का मिलेगा सानिध्य
दशलक्षण महापर्व के छठे दिवस धूप दशमी पर्व पर इस वर्ष जैन तीर्थ पर एक आकर्षक झांकी लगाई जा रही है। जिसमें प्राचीन तीर्थ के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। ज्ञानवर्धक क्विज़ का आयोजन भी किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटोदी की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 11:04 am



