जैन मित्र मंडल ने तीर्थ यात्रियों का किया बहुमान : 211 तीर्थ यात्रियों का समूह गिरनार रवाना
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•13/1/2026, 12:35:22 am

तीर्थंकर नेमिनाथ स्वामी की मोक्ष स्थली श्री गिरनारजी पर्वत की वंदना के लिए मुरार से 211 यात्रियों का समूह रवाना हुआ। पांच दिवसीय तीर्थ यात्रियों का समूह अहमदाबाद, गिरनार एवं महावीर तपोभूमि उज्जैन की वंदना के पश्चात 16 जनवरी को वापसी करेगा। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...
मुरैना। तीर्थंकर नेमिनाथ स्वामी की मोक्ष स्थली श्री गिरनारजी पर्वत की बंदना के लिए मुरार से 211 यात्रियों का समूह रवाना हुआ। पांच दिवसीय तीर्थ यात्रियों का समूह अहमदाबाद, गिरनार एवं महावीर तपोभूमि उज्जैन की वंदना के पश्चात 16 जनवरी को वापसी करेगा। जैन मित्र मंडल के मुख्य संयोजक सतेंद्र जैन ने बताया कि मुरार के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जैन नायक ऐसाह वाले के नेतृत्व में 211 यात्रियों का समूह ट्रेन से रवाना हुआ। जैन मित्र मंडल मुरैना के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मुरैना रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी यात्रियों का भावभीना स्वागत सम्मान किया। जैसे ही सावरमती एक्सप्रेस स्टेशन पर रुकी, वैसे ही संपूर्ण वातावरण श्री जिनेन्द्र प्रभु के जय जयकारों से गूंज उठा। जैन मित्र मंडल के सभी उत्साही सदस्यों ने यात्रा संयोजक अशोक जैन नायक, मूलचंद ठेकेदार, विजय जैन मामा, दुष्यंत जैन, धर्मेंद्र जैन सहित सभी यात्रियों को तिलक लगाया। पचरंगी दुपट्टा पहनाकर, गले मिलकर बहुमान किया और सकुशल, मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। तीर्थयात्रियों का बहुमान करते समय सतेंद्र जैन, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, मनोज नायक, सुनील जैन पुच्ची, महेश जैन परीक्षा, सुनील जैन बीमा, राजकुमार राजू, नितिन जैन सोनू जैन ज्ञानतीर्थ, नरेश जैन टिल्लू, ज्ञानेंद्र जैन, रानू मौजूद थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने बताए संयमित जीवन चर्या के लाभ : आचार्य श्री ऋषभ विहार में धर्मसभा में लूटा रहे आध्यात्मिक ज्ञान
दिल्ली ऋषभ विहार में विराजित पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने धर्मसभा में कहा कि अपनों से सावधान रहो। जीवन में संभलकर जीना, क्योंकि अपने ही अपनों का घात करते हैं। दिल्ली ऋषभ विहार से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 3:00:47 pm
आचार्य श्री पुलक सागर जी के सानिध्य में चित्रकूट धाम में बिखरे भक्ति के रंग : चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना समारोह में पुण्यार्जक परिवारों को मिला धर्म लाभ
शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में विराजित राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी महाराज के भीलवाड़ा में पहली बार श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से होने वाले चातुर्मास का विधिवत शुभारंभ हुआ। भीलवाड़ा से पढ़िए, श्रीफल साथी पवनकुमार गर्ग की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 2:58:18 pm


