जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नामकरण किया: अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ के नाम से चलेगी ट्रेन, रेल मंत्रालय का ऐतिहासिक निर्णय

जबलपुर-रायपुर (वाया डोंगरगढ़) इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11701/11702) को भारत सरकार के रेल मंत्रालय की ओर से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की मोक्षस्थली मूकमाटी के पावन नाम पर ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ नाम प्रदान किए जाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जबलपुर से पढ़िए, यह खबर...
जबलपुर। जबलपुर-रायपुर (वाया डोंगरगढ़) इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11701/11702) को भारत सरकार के रेल मंत्रालय की ओर से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की मोक्षस्थली मूकमाटी के पावन नाम पर ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ नाम प्रदान किए जाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। यह निर्णय जैन समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से संबंधित रेल मंत्रालय के आदेश पत्र की प्रति एवं जानकारी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी नितिन जैन द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। यह नामकरण आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के अद्वितीय तप, त्याग, ज्ञान, साधना एवं राष्ट्र के सांस्कृतिक-आध्यात्मिक उत्थान में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति भारत सरकार की गहन श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। ‘मूकमाटी’ केवल एक स्थान नहीं, बल्कि संयम, साधना और आत्मिक शुद्धता का जीवंत प्रतीक है। जिसे अब भारतीय रेल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। रेल मंत्रालय के इस ऐतिहासिक और भावनात्मक निर्णय पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, अतिरिक्त महासचिव प्रशांत जैन, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, पूर्व फेडरेशन महासचिव विपुल बाँझल, महाकोशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, हेमंत जैन, सुनील घिया सहित दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर मेन के सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह नामकरण आने वाली पीढ़ियों को आचार्य श्री के आदर्शों, अहिंसा, संयम और नैतिक मूल्यों से प्रेरित करेगा तथा भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जेन-जी के लिए सुगंध दशमी पर विशेष संदेश : द टेन कमांडमेंट्स फॉर जेन-जी पर सजेगी विशाल मंडलजी
इंदौर की छावनी में सुगंध दशमी पर मंडलजी और विशाल झांकी के माध्यम से युवा पीढ़ी को दशलक्षण धर्म का सरल संदेश दिया जाएगा। 50 जेन-जी कलाकार 3डी रंगोली से संयममय जीवनशैली दर्शाएंगे। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 05:49 pm
संयम की आराधना ही जीवन की श्रेष्ठ साधना : मुनि विशदसागर महाराज ने बताया निर्मल जीवन का मार्ग
ललितपुर में मुनि विशदसागर महाराज ने उत्तम संयम धर्म की महिमा बताई। सुगंध दशमी पर जैन मंदिरों में धूप विसर्जन हुआ तथा आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
ललितपुर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 05:48 pm



