जयपुर। राजस्थान की धर्मनगरी जयपुर के निर्माण नगर स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी में प्रथम बार भव्य सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन बड़े उत्साह, श्रद्धा एवं भक्तिभाव से 19 से 24 नवंबर तक किया जा रहा है।
पंडित स्वतंत्र भैया भोपाल ने बताया कि विधान के प्रथम दिवस भव्य घटयात्रा निकाली गई। आयोजन में विभिन्न धार्मिक एवं मांगलिक पात्रों का सौभाग्य अनेक परिवारों को प्राप्त हुआ। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य मुकेश-अंजू नागेश्वरिया परिवार, भरत चक्रवर्ती का धर्मचंद-रुचि पाटनी परिवार सुजानगढ़, धनपति कुबेर का विमलेश-सोनिका बड़जात्या परिवार नागौर, श्रीपाल एवं मैना सुंदरी का ताराचंद-निर्मला जैन परिवार नैनवां को प्राप्त हुआ। ध्वजारोहण का सौभाग्य पदमचंद-राजरानी गंगवाल परिवार मीठड़ी को मिला। वहीं ईशान इंद्र के रूप में सुनील-निर्मला ठोल्या परिवार, सानत कुमार इंद्र के रूप में पदमचंद-पुष्पा गंगवाल परिवार फुलेरा, माहेंन्द्र इंद्र के रूप में नरेश कुमार-मंजू झाझरी परिवार दूदू, ब्रह्मेंद्र इंद्र के रूप में पंकज-गुणमाला लुहाड़िया परिवार बोराज, लांन्तेवेंद्र के रूप में दिलीप-सुशीला सेठी परिवार कुचामन-ईटानगर, शुकेन्द्र इंद्र के रूप में मुकेश-समता झाझरी परिवार लिचाणा, आनतेंन्द्र इंद्र के रूप में प्रदीप कुमार-चंदा पाटनी परिवार चौमूं, प्राणतेन्द्र इंद्र के रूप में राजीव-शुभांगी जैन परिवार, अच्युतेंद्र इंद्र के रूप में अशोक कुमार-संतोष गोधा परिवार किशनगढ़ तथा बाहुबली के रूप में रमेशचंद-प्रेमलता गोधा परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ।
पुण्यार्जक परिवार का मिला सौभाग्य
विधान के प्रथम दिवस के संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रमों, चित्र अनावरण, शास्त्र भेंट, पाद प्रक्षालन, सायंकालीन आरती एवं सकल समाज के सामूहिक भोजन के पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य मोतीकुमार-सरोज देवी, नमन एवं रिया गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ। आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन परिषद, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ विधान एवं पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं।




