सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य विद्यासागर निलय का भूमिपूजन होगा : शिलान्यास समारोह 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर्व पर होगा

सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैनतीर्थ कुंडलपुर की पावन धरा पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से कटनी वाली पुरानी धर्मशाला की जगह पर नवीन उदासीन आश्रम, साध्विका आश्रम एवं आहारचर्या के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जाना है। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर...
कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैनतीर्थ कुंडलपुर की पावन धरा पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आिचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से कटनी वाली पुरानी धर्मशाला की जगह पर नवीन उदासीन आश्रम, साध्विका आश्रम एवं आहारचर्या के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जाना है। इसके लिए अक्षय तृतीया पर्व 19 अप्रैल रविवार को भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य वाणीभूषण विनय भैया बंडा के मंगल सानिध्य में मानस्तंभ परिसर में प्रातः 8 बजे किया गया है। नवनिर्मित होने जा रहे इस भव्य प्रासाद का नामकरण आचार्य श्री समयसागर जी के आशीर्वाद से आचार्य विद्यासागर निलय’ किया गया है। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार जैन सराफ ने श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधारकर इस भव्य आयोजन में सहभागिता के लिए अनुरोध किया है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
शरीर की स्वच्छता ही नहीं, मन-आत्मा की पवित्रता और लोभ का त्याग है उत्तम शौच धर्म : पीठ में पुष्पदंत स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लाडू, पाठशाला के बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
पीठ में पर्युषण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। अष्टमी पर पुण्यार्जक परिवारों ने पुष्पदंत स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू अर्पित किया। रात्रि में जयदू भारती जैन पाठशाला के विद्यार्थियों ने धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
पीठ • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 05:32 pm
लोभ रूपी मैल को संतोष और निर्लोभता से दूर करना ही उत्तम शौच धर्म—ब्रह्मचारी संजय भैया : सनावद में पुष्पदंतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर हुई विशेष आराधना
सनावद में पर्युषण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ पुष्पदंतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। ब्रह्मचारी संजय भैया ने इच्छाओं को सीमित कर संतोष अपनाने का संदेश दिया। नगर के विभिन्न जिनालयों में भी मंडल विधान एवं धार्मिक आयोजन हुए। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की यह रिपोर्ट।
सनावद • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 05:31 pm



