जय जिनेंद्र महिला मंडल के चुनाव में कार्यकारिणी का किया गठन: वार्षिक चुनाव श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में हुए
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•7/1/2026, 12:50:33 am

जय जिनेंद्र महिला मंडल के वार्षिक चुनाव श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला सराफा बाजार खंडवा में सोमवार को सर्वसम्मति से निर्विरोध हुए। जिसमे कार्यकारिणी का पुनर्गठन सभी सदस्यों की सहमति से किया गया। जिसमें पायल पंकज जैन को अध्यक्ष एवं निशा पंचोलिया को सचिव पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया। खंडवा से पढ़िए, यह खबर...
खंडवा। जय जिनेंद्र महिला मंडल के वार्षिक चुनाव श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला सराफा बाजार खंडवा में सोमवार को सर्वसम्मति से निर्विरोध हुए। जिसमे कार्यकारिणी का पुनर्गठन सभी सदस्यों की सहमति से किया गया। जिसमें पायल पंकज जैन को अध्यक्ष एवं निशा पंचोलिया को सचिव पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया। वही पिंकी प्रशांत जैन को कोषाध्यक्ष एवं कामिनी अतुल जैन को सांस्कृतिक सचिव पद के लिए आगामी एक वर्ष के लिए चयन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मंडल की सदस्य विनीता जैन,योगिता जैन, जसवंती जैन, सुषमा जैन, बेला जैन, साधना जैन, अनामिका जैन, आशिमा जैन सहित पोरवाड दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष वीरेन्द्र भट्यान, सचिव नितिन जैन, कोषाध्यक्ष संतोष बॉस, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, अविनाश जैन, पंकज जैन, प्रेमांशु चौधरी, सुनील जैन, दिलीप पहाड़िया, चिंतामण जैन, राहुल जैन, कांतिलाल जैन, सहित ट्रस्ट मंडल ने बधाई दी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महिला मंडल की नव निर्वाचित अध्यक्षा पायल पंकज जैन के नेतृत्व में जय जिनेंद्र महिला मंडल समाज की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगा एवं समाज के साथ समय समय पर होने वाली गतिविधियों में भाग लेकर सहयोग प्रदान करेगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मार्ग पर चलना है : मुनि श्री समतासागर जी
बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मोक्षमार्ग पर चलना है। मुनि श्री समतासागर जी ने कुण्डलपुर में आत्मजागरण, अभिषेक, शांतिधारा और धर्मसाधना का महत्व बताया। पढ़िए राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 4:51:43 pm
मुरैना बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो से अधिक चांदी के तीन छत्र चोरी : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जैन समाज में आक्रोश
मुरैना के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भगवान मुनिसुव्रतनाथ की वेदी पर स्थापित चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मंदिर कमेटी ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और छत्रों की बरामदगी की मांग की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 3:29:15 pm


