केंद्र सरकार ने जैन समाज की बात मानी: समाज जन ने केंद्र सरकार का आभार माना

विश्व जैन संगठन एवं भारत वर्षीय तीर्थ क्षेत्रीय कमेटी एवं इंदौर दिगम्बर जैन समाज ने इंदौर नगर के सांसद शंकर लालवानी एवं समाज संगठनों की बहुत ही मेहनत एवं सार्थक प्रयासों से जैन समाज की दो महत्वपूर्ण मांगे पूर्ण हो चुकी हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। विश्व जैन संगठन एवं भारत वर्षीय तीर्थ क्षेत्रीय कमेटी एवं इंदौर दिगम्बर जैन समाज ने इंदौर नगर के सांसद शंकर लालवानी एवं समाज संगठनों की बहुत ही मेहनत एवं सार्थक प्रयासों से जैन समाज की दो महत्वपूर्ण मांगे पूर्ण हो चुकी हैं। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री सिद्धक्षेत्र सम्मेद शिखर जी में अब रोप वे (झूला) नहीं लगेगा और सिद्धक्षेत्र गिरनार जी के वंदना मार्ग में सभी जगह सीसी टीवी कैमरे लगाए जाने का आदेश जारी किया गया। इन दोनों मांगे मानें जाने से भारत वर्षीय दिगम्बर जैन समाज हर्षित हुआ। इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, विश्व जैन संगठन के मयंक जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, भारत वर्षीय तीर्थ रक्षा कमेटी के हंसमुख गांधी, टीके वेद एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन श्रीफल, मुक्ता जैन आदि समाज जन ने केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दस दिन–दस परिवार सीरीज–6सुबह-शाम मंदिर दर्शन से धर्ममय होती है डॉ. अनुपम जैन परिवार की दिनचर्या: बेटे का प्रतिदिन अभिषेक, महिलाओं का एकासन और पूरे परिवार का बाजार के भोजन से त्याग
दशलक्षण पर्व में डॉ. अनुपम जैन परिवार की सुबह-शाम मंदिर दर्शन से जुड़ी है। बेटे का प्रतिदिन अभिषेक, महिलाओं का एकासन और बाजार के भोजन-पानी का त्याग परिवार की विशेष दिनचर्या है।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 01:54 pm
हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें
धूप दशमी पर इंदौर के लगभग 136 दिगंबर जैन मंदिरों में झांकियां और मांडले सजाए जा रहे हैं। श्रीफल जैन न्यूज की टीम विशेष मंदिरों की तस्वीरें व जानकारी इस समाचार में प्रति घंटे अपडेट करती रहेगी।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 11:16 am



