मदर्स डे पर बीड़ी वाला परिवार ने शांतिदेवी का किया सम्मान : 91 वर्ष की हुई शांतिदेवी, समाज जनों ने दीर्घायु की कामना की

शांति देवी ने 10 मई मदर्स डे के दिन धर्म से आपूरित अपने सफल सार्थक जीवन के नवति वर्ष पूर्ण कर 91 वें वर्ष में प्रवेश किया। इस प्रसंग पर शांति देवी के पुत्र डॉ. राकेश जैन एवं 51 सदस्यीय बीड़ी वाला परिवार ने शांति भाभी को शाल, श्रीफल, मोतियों की माला और अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। नगर की दिगंबर जैन समाज के महादानी बीड़ी वाला परिवार के वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय भैया सुंदरलाल जैन के सत कार्यों की प्रेरक रहीं धर्म संगिनी शांति देवी ने 10 मई मदर्स डे के दिन धर्म से आपूरित अपने सफल सार्थक जीवन के नवति वर्ष पूर्ण कर 91 वें वर्ष में प्रवेश किया। इस प्रसंग पर शांति देवी के पुत्र डॉ. राकेश जैन एवं राजीव जैन, बंटी भैया, चारों पुत्रियों एवं दामाद सहित 51 सदस्यीय बीड़ी वाला परिवार ने शांति भाभी को शाल, श्रीफल, मोतियों की माला और अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर परपरिवार के वरिष्ठ नरेंद्र जैन पप्पाजी, आजाद जैन, डॉ. अशोक जैन, डॉ. दीपक जैन, विकास, अमित, मनोज जैन सहित डॉ.धनराज पंजवानी, डॉ. सुशील अग्रवाल, डॉ.जैनेंद्र जैन, सुदीप जैन, राजेश जैन दद्दू, कैलाश जैन, ऋषभ सिंघई, एनके जैन, मुकेश जैन एवं मुक्ता जैन, सुधा जैन आदि उपस्थित थे। सभी ने शांति भाभी का सम्मान कर उन्हें बधाई दी एवं उनके शतायु होने की कामना की। अभिनंदन पत्र का वाचन प्रोफेसर कमलेश जैन ने किया एवं आभार राजीव जैन बंटी ने माना।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
धर्म की ऊपरी क्रिया और मनोवृत्ति में अंतर रहेगा तो शांति कैसे मिलेगी—मुनि समत्वसागर : उत्तम आर्जव धर्म पर कहा—छल, कुटिलता और बनावटीपन छोड़ने से जीवन में बढ़ता है आनंद
आगरा के निर्मल सेवा सदन में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म पर आत्मस्पंदन ध्यान शिविर हुआ। मुनि समत्वसागर जी ने कहा कि केवल धार्मिक क्रियाएं पर्याप्त नहीं, मन की कुटिलता और छल को छोड़कर सरलता अपनाने से ही धर्म जीवन में उतरता है। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 18-09-2026, 10:06 pm
सरलता ही आत्मा की सुंदरता, मन-वचन-कर्म में रखें एकरूपता—उत्तम आर्जव धर्म : नौगामा में अभिषेक-शांतिधारा और दशलक्षण पूजन के साथ हुई आराधना
नौगामा में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना हुई। अभिषेक-शांतिधारा, दशलक्षण पूजन, तत्त्वार्थ सूत्र वाचन और भक्तामर के 48 दीपों से महाआरती हुई। श्रद्धालुओं को मन, वचन और कर्म में सरलता व निष्कपटता अपनाने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।
नौगामा • सुरेश चंद्र गांधी • 18-09-2026, 08:02 pm



