अन्नदान सेवा ही सच्ची मानव सेवा का उद्देश्य सफल : मूक बधिर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के बच्चों को कराया भोजन

संपर्क संस्थान पदमपुरा रोड मूक बधिर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में बच्चों को भोजन करवाया गया। महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा की प्रेरणा से अंर्तमना इवेंट के दीपक सैनी के जन्म दिवस सभी बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर...
कुचामनसिटी। सबकी सेवा सबको प्यार जिओ और जीने दो के उदेश्यों वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल वीराधरा कुचामन सिटी की ओर से दोस्ती से सेवा की भावना से रविवार को सायंकाल 6.30 बजे संपर्क संस्थान पदमपुरा रोड मूक बधिर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में बच्चों को भोजन करवाया गया। महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा की प्रेरणा से अंर्तमना इवेंट के दीपक सैनी के जन्म दिवस सभी बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, राखी बडजात्या, वीर अजीत पहाडिया वीर सुरेंद्रसिंह दीपपुरा, वीर अशोक अजमेरा, अमन पाटनी मिनल, कंचन सैनी सभी ने शिक्षक धीरज सिंह और बच्चों ने साथ नृत्य कर खुशी मनाकर जन्मदिन मनाया।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मुरैना बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो से अधिक चांदी के तीन छत्र चोरी : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जैन समाज में आक्रोश
मुरैना के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भगवान मुनिसुव्रतनाथ की वेदी पर स्थापित चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मंदिर कमेटी ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और छत्रों की बरामदगी की मांग की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 3:29:15 pm
बाईस परीषहों का समभावपूर्वक सहन करना ही कर्म निर्जरा का श्रेष्ठ साधन : श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महाराज
देहरा तिजारा में चल रहे पावन चातुर्मास में श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महाराज ने 22 परीषहों को समभावपूर्वक सहन करने को कर्म निर्जरा का श्रेष्ठ साधन बताया। उन्होंने गृहस्थों को भी विषम परिस्थितियों में धैर्य, संयम और आत्मचिंतन अपनाने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 3:20:34 pm


